तीन दशक बाद बिछाई तारकोल, एक सप्ताह में ही उखड़ी

--Advertisement--

Image

चम्बा – भूषण गुरुंग

लोक निर्माण विभाग की ओर से कियाणी-काहलो संपर्क मार्ग पर बिछाई गई तारकोल एक सप्ताह में ही उखड़ गई। हैरानी की बात तो यह है कि करीब तीन दशक पहले सड़क का निर्माण किया गया था जिस पर अभी तक तारकोल नहीं बिछाई गई थी।

अब जब लोक निर्माण विभाग ने इस तारकोल बिछाई तो वह एक सप्ताह में उखड़ गई। इससे स्थानीय लोगों में रोष है। जानकारी के मुताबिक इस मार्ग से कियाणी, काहलो, इंड, टाटरू, मियां मंडी, निचली कियाणी की करीब एक हजार की आबादी लाभान्वित होती है। बारिश के दिनों में सड़क तालाब में तब्दील हो जाती थी जिससे आवाजाही करते समय लोगों को काफी परेशानी होती थी।

ग्रामीणों की मांग पर लोक निर्माण विभाग ने मार्ग को पक्का करने के लिए तारकोल तो बिछाई लेकिन इस कार्य को सही ढंग से नहीं किया गया। एक सप्ताह में ही तारकोल उखड़ गई है।

लोक निर्माण विभाग के कनिष्ठ अभियंता प्राणीश धीमान का कहना है कि यह मामला ध्यान में है। कहा कि कार्य अभी चल रहा है। जहां तारकोल उखड़ी है, वहां दोबारा पैचवर्क करवाया जाएगा।

सड़क की हालत काफी खराब है। तारकोल बिछाने का कार्य विभाग ने शुरू तो किया है लेकिन लापरवाही से कार्य किया जा रहा है। – विनोद शर्मा

सड़क से सैकड़ों लोग लाभान्वित हो रहे हैं लेकिन मार्ग की हालत बेहद खराब है। अब तारकोल बिछाई जा रही है लेकिन गुणवत्ता से समझौता किया जा रहा है। -नितिन भारद्वाज

लोक निर्माण विभाग की ओर से कार्य की निगरानी नहीं की जा रही है। इससे यह लापरवाही का मामला सामने आया है जो चिंतनीय है।- देव राज शर्मा

सड़क पर तारकोल बिछाई जा रही है लेकिन गुणवत्ता पूर्वक कार्य नहीं किया जा रहा है। तारकोल की मोटाई भी कम है। -हितेश जरयाल

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विदेश जाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई पासपोर्ट की आवेदन फीस, री-इश्यू करवाना भी महंगा

हिमखबर डेस्क विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट बनवाने की फीस बढ़ा...

Teacher Eligibility Test: हिमाचल में शिक्षकों को 31 अगस्त से पहले पास करना होगा TET

हिमखबर डेस्क हिमाचल सरकार ने इन सर्विस टीचर्स के लिए शिक्षक...

टांडा मेडिकल कॉलेज का पानी पीने लायक नहीं

हिमखबर डेस्क डाक्टर राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान चिकित्सा महाविद्यालय टांडा...