तहसील कार्यालय शाहपुर में दो दिवसीय सहायक केंद्र शिविर का आयोजन

--Advertisement--

शाहपुर – कोहली

जिन लोगों ने ई केवाईसी, भूमि संबंधी जानकारी, लैंड सीलिंग और बैंक अकाउंट को आधार के साथ लिंक नहीं करवाया है, उनकी सुविधा के लिए तहसील कार्यालय शाहपुर में 16 तथा 17 अप्रैल को विशेष कैंप लगाया जा रहा है।

तहसीलदार शाहपुर राकेश कुमार ने बताया कि भारत सरकार कृषि मंत्रालय द्वारा प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि के अंतर्गत चौथी किस्त उन्हीं किसानों को जारी होगी जिनकी यह सभी औपचारिकताएं पूर्ण होंगी।

इनके अनुसार इन सभी दस्तावेजों के नवीनीकरण के मामले अनुमोदन के लिए लंबित हैं तथा जिला उपायुक्त कांगड़ा स्थित धर्मशाला द्वारा इन कार्यों को पूरा करने के लिए प्रत्येक तहसील व उप तहसील स्तर पर दो दिवसीय सहायक केंद्र शिविर का आयोजन करने के निर्देश दिए गए हैं ।

उन्होंने कहा कि इसके अतिरिक्त समस्त उपमंडल अधिकारी नागरिक जिला कांगड़ा द्वारा लंबित किसानों की सूची समस्त खंड विकास अधिकारियों के माध्यम से पंचायत स्तर पर प्रकाशित करवाना सुनिश्चित किया है। जिन लाभार्थी किसानों द्वारा इनकी सभी औपचारिकताएं पूरी नहीं करवाई हैं उन्हें शीघ्र तहसील व उप तहसील स्तर पर पूर्ण कर दिया जाएगा।

तहसीलदार राकेश कुमार ने कहा कि शिविर में अगर कोई किसान इन औपचारिकताओं को पूर्ण करने के लिए नहीं आएगा तो वह किसान सम्मान निधि की चौथी किस्त प्राप्त करने से वंचित रह जाएगा।

उन्होंने कहा कि तहसील से संबंधित ईकेवाईसी, लैंड सीलिंग, आधार सीडिंग के लंबित मामले तथा न्यू सेल्फ पंजीकरण फार्म के मामले का जिन किसानों का कार्य अधूरा है उन लाभार्थियों को शिविर में भरपूर लाभ दिलाया जाएगा।

उन्होंने सभी लाभार्थियों से आग्रह किया है कि वे 15 तथा 16 मई को आयोजित होने वाले इस दो दिवसीय शिविर में बढ़-चढ़कर भाग लें तथा अपने अधूरे पड़े कार्यों को पूर्ण करवाएं।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हिमाचल में टाइगर…पांवटा साहिब के खारा जंगल में चहलकदमी, CCTV कैमरा में कैद

हिमखबर डेस्क पांवटा साहिब के खारा वन क्षेत्र में वन...

मृतकों के खातों से निकलती रही पेंशन, चंबा में सब-पोस्टमास्टर के घर CBI की रेड

चम्बा - भूषण गुरुंग मृतकों के नाम पर सरकारी पेंशन...

धर्मशाला से सुधांशू त्रिवेदी का बड़ा हमला, विपक्ष में बैठने के लायक भी नहीं कांग्रेस की स्थिति

हिमखबर डेस्क भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता और सांसद...

कांगड़ा में आपदा प्रबंधन तंत्र की बड़ी परीक्षा, 14 उपमंडलों में हुई मेगा मॉक ड्रिल

राज्य स्तरीय मेगा माॅक एक्सरसाइज का सफल आयोजन, उपायुक्त...