तस्कर का दिमाग देख पुलिस भी रह गई दंग! बाइक के इस हिस्से में छिपा रखा था ‘चिट्टा’, ऐसे खुला राज

--Advertisement--

तस्कर का दिमाग देख पुलिस भी रह गई दंग! बाइक के इस हिस्से में छिपा रखा था ‘चिट्टा’, ऐसे खुला राज

 सिरमौर – नरेश कुमार राधे

जिला सिरमौर के पुलिस थाना रेणुका जी की टीम ने नशा माफिया पर शिकंजा कसते हुए एक बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए एक नशा तस्कर को 6.36 ग्राम चिट्टे (हैरोइन) के साथ गिरफ्तार किया है। तस्कर ने पुलिस को चकमा देने के लिए नशे की खेप को बाइक के टायर में छिपा रखा था।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार टीम को गुप्त सूचना मिली थी कि चूली निवासी अभिषेक ठाकुर चिट्टा बेचने का काराेबार करता है। सूचना थी कि आरोपी अपनी बाइक पर ददाहू से पनार की ओर आ रहा है। इस सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम ने पनार सड़क पर स्थित दाबड़ नामक स्थान पर नाका लगाया।

जब आरोपी वहां पहुंचा तो पुलिस ने उसे रोककर तलाशी ली। तलाशी के दौरान पुलिस भी हैरान रह गई, जब बाइक के टायर के अंदर एक लिफाफे में छिपाकर रखा गया 6.36 ग्राम चिट्टा बरामद हुआ।

एसपी एनएस नेगी के बोल

मामले की पुष्टि करते हुए एसपी एनएस नेगी ने बताया कि आरोपी अभिषेक ठाकुर के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस आरोपी को अदालत में पेश कर रिमांड हासिल करेगी, ताकि नशे के इस नैटवर्क के बारे में और जानकारी जुटाई जा सके। फिलहाल मामले में आगामी जांच जारी है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विदेश जाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई पासपोर्ट की आवेदन फीस, री-इश्यू करवाना भी महंगा

हिमखबर डेस्क विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट बनवाने की फीस बढ़ा...

Teacher Eligibility Test: हिमाचल में शिक्षकों को 31 अगस्त से पहले पास करना होगा TET

हिमखबर डेस्क हिमाचल सरकार ने इन सर्विस टीचर्स के लिए शिक्षक...

टांडा मेडिकल कॉलेज का पानी पीने लायक नहीं

हिमखबर डेस्क डाक्टर राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान चिकित्सा महाविद्यालय टांडा...