ढेरोंवाल के जंगल में माइनिंग एंड डिटैक्टिव सैल की दबिश, चिट्टे के साथ 2 युवक गिरफ्तार

--Advertisement--

Image

बीबीएन – रजनीश ठाकुर

नालागढ़ में बढ़ते नशे के मामलों को देखते हुए पुलिस द्वारा बॉर्डर एरिया पर चौकसी बढ़ा दी गई है। पुलिस की टीम नालागढ़ क्षेत्र में रोजाना गश्त भी लगा रही है।

इसी के तहत गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस की माइनिंग एंड डिटैक्टिव सैल की टीम ने नालागढ़ रोपड़ रोड पर पंजाब बॉर्डर के साथ लगते ढेरोंवाल के जंगल में दबिश दी। इस दौरान 2 युवकों को चिट्टा बेचते हुए रंगे हाथों पकड़ा है।

जानकारी के मुताबिक युवक नालागढ़ के नंगल के बताए जा रहे हैं। इनसे तकरीबन 11 ग्राम चिट्टा बरामद किया गया है। नालागढ़ थाने में एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज करने के बाद आरोपियों को अदालत में पेश किया गया, जहां से उन्हें 3 दिन के पुलिस में भेज दिया है।

नालागढ़ थाना के प्रभारी कुलदीप शर्मा ने मामले की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि माइनिंग एंड डिटैक्टिव सैल की टीम में एसआई परवीन सिंह, दया सिंह, चन्द्र शेखर, महेश व रामणजीत आदि मौजूद थे।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का द्रोणाचार्य स्नातकोत्तर महाविद्यालय रैत में आयोजन

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का द्रोणाचार्य स्नातकोत्तर महाविद्यालय रैत में...

डील का असर: होर्मुज लांघने वाले जहाजों को 60 दिन टैक्स माफ, ईरान उठाएगा खर्च

हिमखबर डेस्क ईरान के सर्वोच्च राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद (एसएनएसई) ने...

NEET अभ्यर्थियों को HRTC में मुफ्त यात्रा, 20 से 22 जून तक नहीं लगेगा किराया

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश में नीट परीक्षा के अभ्यर्थियों को...

न पार्किंग की व्यवस्था, न श्रद्धालुओं के चलने का रास्ता… हिमाचल के चामुंडा धाम में चरमराई व्यवस्था

हिमखबर डेस्क प्रसिद्ध श्री चामुंडा नंदिकेश्वर धाम मंदिर में इन...