ढुलान कार्य/परिवहन हेतू निविदाएं आमन्त्रित

--Advertisement--

Image

धर्मशाला-राजीव जस्वाल

जिला निय़ंत्रक, खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले पुरषोतम सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि खाद्य, नागरिक आपूर्ति एंव उपभोक्ता मामले विभाग, जिला कांगड़ा द्वारा वर्ष 2022-2023 के लिए भारतीय खाद्य निगम के थोक भण्डारों से हिमाचल प्रदेश राज्य नागरिक आपूर्ति निगम के थोक भण्डारों तक विनिर्दिष्ट वस्तुओं के ढुलान कार्य/परिवहन हेतू निविदाएं आमन्त्रित की जा रही हैं।

उन्होंने बताया कि हिमाचल प्रदेश राज्य नागरिक आपूर्ति निगम के थोक केन्द्रों में मजदूरी कार्य हेतू हिमाचल प्रदेश राज्य नागरिक आपूर्ति निगम के थोक केन्द्र पपरोला से दुर्गम क्षेत्र बड़ा भंगाल के लिए खाद्यान के परिवहन हेतू व सार्वजनिक वितरण प्रणाली के अन्तर्गत उचित मूल्यों की दुकानों को विनिर्दिष्ट वस्तुओं की द्वार परिदान के माध्यम से आपूर्ति करने हेतु निविदाएं दिनांक 19 अप्रैल, 2022 को  दोपहर 1.00 बजे तक आमंत्रित की जा रही हैं।

उन्होंने बताया कि निविदाएं संयुक्त निदेशक कार्यालय, खाद्य नागरिक आपूर्ति एंव उपभोक्ता मामले, (उत्तरी क्षेत्र) धर्मशाला के सभागार में दिनंाक 20 अप्रैल, 2022 को प्रातः 11 बजे खोली जाएंगी।

अधिक जानकारी के लिए किसी भी कार्य दिवस पर जिला नियन्त्रक, खाद्य, नागरिक आपूर्ति एंव उपभोक्ता मामले विभाग के कार्यालय में आकर अथवा कार्यालय के दूरभाष न0 01892-222877 पर प्रातः 10.00 बजे से सायं 5.00 बजे तक फोन करके जानकारी प्राप्त की जा सकती है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कुल्लू में 200 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, चार लोगों की मौत; हादसे से मचा हड़कंप

हिमाचल प्रदेश के कुल्लू में बड़ा सड़क हादसा हुआ।...

मुख्यमंत्री सुक्खू का पेंशनर्स के लिए बड़ा एलान, 15 से 30% एरियर का भुगतान होगा; कर्मचारियों की भी सुधरेगी दिवाली

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने पेंशनर्स के संशोधित वेतनमान...