ढालपुर में अभिभावकों को दी विशेष बच्चों के रखरखाव की जानकारी

--Advertisement--

दिव्यांगता पर आधारित प्रशिक्षण कार्यशाला का हुआ आयोजन

कुल्लू – अजय सूर्या

जिला कुल्लू के मुख्यालय ढालपुर में जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान के द्वारा दिव्यांगता पर आधारित प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन किया गया। तो वहीं शनिवार को इस कार्यशाला में अभिभावकों को विशेष बच्चों के रखरखाव के बारे में विशेष रूप से जानकारी दी गई। ताकि अगर किसी के घर में विशेष बच्चा है तो किस तरह से उसे थेरेपी दी जाए और किस तरह से उसका मानसिक विकास किया जा सकता है।

इस कार्यशाला में जिला कुल्लू की सामाजिक संस्था साँफिया फाउंडेशन, चारु फाउंडेशन, नवचेतना संस्था ने भी अपनी अहम भूमिका निभाई। इस कार्यशाला में ज़िला कुल्लू में दिव्यांगता के क्षेत्र में कार्य करने बाले विभागों एवं सामाजिक संस्थाओं के प्रतिनिधियों को दिव्याँग जनों के विकास के लिए कार्य करने सबंधित प्रशिक्षण भी दिया गया।

जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान ज़रड के समन्वयक सुरेंद्र कुमार ने बताया कि विभिन्न संस्थाओं के संयुक्त प्रयासों से इस प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन किया गया है। उन्होंने बताया कि प्रशिक्षण कार्यक्रम को दो भागों में बाँटा गया है।

जिसमें पहले दिन दिव्यांग बच्चों/वयस्कों के साथ काम करने बाले अधिकारियों, थेरेपिस्ट,विशेष शिक्षकों एवं सामाजिक कार्यकर्ताओं को आवश्यक प्रशिक्षण दिया गया। वही, शनिवार को दिव्यांग बच्चों के अभिभावकों को प्रशिक्षण दिया गया।

निदेशक साँफिया फाउंडेशन डॉ० रेखा ठाकुर ने बताया कि इस कार्यशाला में विशेष बच्चों के रखरखाव व प्रशिक्षण के बारे में जानकारी उपलब्ध करवाई गई। तो वहीं अभिभावकों को भी विशेष रूप से जागरूक किया गया कि वे किस तरह से विशेष बच्चों की पहचान कर सकते हैं।

और किन-किन माध्यमों से उनका इलाज किया जा सकता है। विभिन्न प्रकार की थेरेपी के माध्यम से अब विशेष बच्चे अपने आपको मानसिक व शारीरिक रूप से विकसित कर सकते हैं। ताकि वे रोजमर्रा के कार्यों को पूरा करने में सक्षम हो सकें।

सीएमओ कुल्लू डॉ नागराज पवार ने बताया कि जिला कुल्लू में 400 दिव्यांग बच्चे हैं जिन्हें स्वास्थ्य विभाग के द्वारा हर सुविधाएं उपलब्ध करवाई जा रही है।

इसके अलावा अगर कोई विशेष बच्चा ऐसा है जिसे सरकारी योजनाओं का लाभ नहीं मिल रहा है। तो वह तुरंत स्वास्थ्य विभाग के साथ संपर्क कर सकते हैं। विभिन्न थेरेपी के माध्यम से भी विशेष बच्चों को सुविधाएं उपलब्ध करवाई जा रही है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का द्रोणाचार्य स्नातकोत्तर महाविद्यालय रैत में आयोजन

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का द्रोणाचार्य स्नातकोत्तर महाविद्यालय रैत में...

डील का असर: होर्मुज लांघने वाले जहाजों को 60 दिन टैक्स माफ, ईरान उठाएगा खर्च

हिमखबर डेस्क ईरान के सर्वोच्च राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद (एसएनएसई) ने...

NEET अभ्यर्थियों को HRTC में मुफ्त यात्रा, 20 से 22 जून तक नहीं लगेगा किराया

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश में नीट परीक्षा के अभ्यर्थियों को...

न पार्किंग की व्यवस्था, न श्रद्धालुओं के चलने का रास्ता… हिमाचल के चामुंडा धाम में चरमराई व्यवस्था

हिमखबर डेस्क प्रसिद्ध श्री चामुंडा नंदिकेश्वर धाम मंदिर में इन...