ढसोली में कोरोना पॉजिटिव व्यक्ति की मौत, तहसीलदार एवं पंचायत प्रधान की देखरेख में हुआ अंतिम संस्कार

--Advertisement--

Image

ज्वाली, माधवी

विधानसभा क्षेत्र ज्वाली के अंतर्गत पड़ते गांव ढसोली में एक व्यक्ति की कोरोना पॉजिटिव आने से मौत हो गई. मृतक व्यक्ति पिछले दो-तीन दिन से बीमार चल रहा था । उसे उपचार के लिए सरकारी अस्पताल रेहन में लाया गया । जहां डॉक्टरों ने उनका कोरोना टेस्ट किया जिसमें बे पॉजिटिव पाए गए ।

उसके उपरांत परिजन उन्हें निजी अस्पताल राजा का तालाब में ले गए । जहां पहुंचते-पहुंचते उनकी मृत्यु हो गई उसके बाद पूरे प्रोटोकॉल के तहत तहसीलदार ज्वाली और ढसोली पंचायत के प्रधान राकेश कुमार गुल्ला की देख रेख में अंतिम संस्कार किया गया ।

पंचायत प्रधान ने बताया कि सरकार द्वारा जारी की गई गाइडलाइन का भी पूरा ध्यान रखा गया और मृतक के घर को पूरी तरह सैनिटाइज किया गया ।

इस मौके पर तहसीलदार ज्वाली के साथ पंचायत प्रधान राकेश कुमार, उपप्रधान जालम सिंह, वार्ड पंच शुमां आदि मौजूद रहे ।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कुल्लू में 200 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, चार लोगों की मौत; हादसे से मचा हड़कंप

हिमाचल प्रदेश के कुल्लू में बड़ा सड़क हादसा हुआ।...

मुख्यमंत्री सुक्खू का पेंशनर्स के लिए बड़ा एलान, 15 से 30% एरियर का भुगतान होगा; कर्मचारियों की भी सुधरेगी दिवाली

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने पेंशनर्स के संशोधित वेतनमान...