डोल के भनसुआ में लगा बोरबेल, स्थानीय लोगों ने कहा थैंक्स

--Advertisement--

डोल के भनसुआ में लगा बोरबेल, स्थानीय लोगों ने कहा थैंक्स।

ज्वाली – शिवू ठाकुर 

ज्वाली विधानसभा क्षेत्र की पधर पंचायत के तहत डोल भनसुआ में जलशक्ति विभाग ने बोरवेल लगाकर लोगों की बरसों पुरानी मांग को पूरा कर दिया है।

आपको बता दें कि ये क्षेत्र ड्राई जॉन में आता है और यहां के लोगों को अक्सर पेयजल की समस्या रहती है।

वहीं कांग्रेस कार्यकर्ता वीरेंद्र कौशल ने बताया कि कांग्रेस सरकार और मंत्री चन्द्र कुमार के नेतृत्व में ज्वाली विधानसभा की कोटला, नगरोटा व ज्वाली बेल्ट में एकसमान विकास किया जा रहा है डोल में लोगों को पानी की काफी परेशानी थी।

जिसके चलते कांग्रेस सरकार के मंत्री प्रोफेसर चन्द्र कुमार ने लोगों की समस्या को देखते हुए बोरवेल की स्वीकृति करवाई ओर फलस्वरूप आज बोरबेल लग गया है।

साथ ही बोह पेयजल स्कीम का भी 80 प्रतिशत के करीब कार्य पूरा हो चुका है। जल्द ही लोगों को पेयजल की समस्या से छुटकारा मिल जाएगा।

वहीं स्थानीय लोगों ने कांग्रेस सरकार व मंत्री चन्द्र कुमार तथा जलशक्ति विभाग का आभार व्यक्त किया है।

ये रहे उपस्थित

इस मौके पर पूर्व पंचायत प्रधान सुभाष चंद, बार्ड सदस्य लीलो देवी, कांग्रेस कार्यकर्ता वीरेंद्र कौशल, तरसेम सिंह, त्रिलोक चंद, श्रीधर, करनैल सिंह सहित स्थानीय लोग मौजूद रहे।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हिमाचल में टाइगर…पांवटा साहिब के खारा जंगल में चहलकदमी, CCTV कैमरा में कैद

हिमखबर डेस्क पांवटा साहिब के खारा वन क्षेत्र में वन...

मृतकों के खातों से निकलती रही पेंशन, चंबा में सब-पोस्टमास्टर के घर CBI की रेड

चम्बा - भूषण गुरुंग मृतकों के नाम पर सरकारी पेंशन...

धर्मशाला से सुधांशू त्रिवेदी का बड़ा हमला, विपक्ष में बैठने के लायक भी नहीं कांग्रेस की स्थिति

हिमखबर डेस्क भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता और सांसद...

कांगड़ा में आपदा प्रबंधन तंत्र की बड़ी परीक्षा, 14 उपमंडलों में हुई मेगा मॉक ड्रिल

राज्य स्तरीय मेगा माॅक एक्सरसाइज का सफल आयोजन, उपायुक्त...