डॉक्टरों का एनपीए बढ़ाने की अधिसूचना जारी, सचिवालय में क्लर्क और कनिष्ठ सहायक होंगे पदोन्नत

--Advertisement--

Image

शिमला- जसपाल ठाकुर 

हिमाचल प्रदेश सरकार ने एमबीबीएस, आयुष और पशु चिकित्सकों का नॉन प्रैक्टिस अलाउंस (एनपीए) बढ़ा दिया है। इसे 2 लाख 18 हजार 600 लाख से बढ़ाकर 2 लाख 24 हजार 100 रुपये किया गया है। सरकार ने इसकी अधिसूचना जारी कर दी है।

एसोसिएशन महासचिव पुष्पेंद्र वर्मा ने वेतन की सीलिंग बढ़ाने पर सरकार का आभार जताया है। डॉक्टरों को यह व्यवस्था 1 जनवरी 2022 से लागू होगी।

मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के साथ हुई वार्ता में 4-9-14, चिकित्सकों का विशेषज्ञ भत्ता बढ़ाने, मेडिकल कॉलेज में काम कर रहे डॉक्टरों के लिए एकेडमिक भत्ते पर भी सहमति बनी है। इसको लेकर स्वास्थ्य सचिव की अध्यक्षता में कमेटी गठित की गई है। यह अपनी सिफारिशें आठ सप्ताह में पेश करेगी।

हिमाचल के डॉक्टर अपनी मांगों को लेकर पेन डाउन हड़ताल पर थे। 15 दिन हड़ताल के बाद मुख्यमंत्री ने एसोसिएशन के पदाधिकारियों के साथ बैठक की। इसमें कुछ मांगें मौके पर ही मानी गईं, जबकि अन्य के लिए कमेटी गठित की है।

वहीं, राज्य सचिवालय में कार्यरत 522 क्लर्क और कनिष्ठ सहायक सात वर्ष की नियमित सेवा के बाद वरिष्ठ सहायक बन सकेंगे। सचिवालय प्रशासन विभाग ने सोमवार को इस बाबत राजपत्र में अधिसूचना जारी कर दी है।

राज्य लोकसेवा आयोग से परामर्श लेने के बाद विभाग ने नियमों को अधिसूचित किया है। क्लास थ्री के यह कर्मचारी बीते लंबे समय से भर्ती एवं पदोन्नति नियमों को अधिसूचित करने की मांग कर रहे थे।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विदेश जाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई पासपोर्ट की आवेदन फीस, री-इश्यू करवाना भी महंगा

हिमखबर डेस्क विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट बनवाने की फीस बढ़ा...

Teacher Eligibility Test: हिमाचल में शिक्षकों को 31 अगस्त से पहले पास करना होगा TET

हिमखबर डेस्क हिमाचल सरकार ने इन सर्विस टीचर्स के लिए शिक्षक...

टांडा मेडिकल कॉलेज का पानी पीने लायक नहीं

हिमखबर डेस्क डाक्टर राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान चिकित्सा महाविद्यालय टांडा...