डीसी ने राजकीय प्राथमिक पाठशाला लाल सिंगी, बडूही में एक-एक वाटर कूलर भेंट किए

--Advertisement--

Image

ऊना, 17 मार्च- ऊना-अमित शर्मा

उपायुक्त ऊना राघव शर्मा ने आज राजकीय प्राथमिक पाठशाला लाल सिंगी I तथा राजकीय प्राथमिक पाठशाला लाल सिंगी II का दौरा कर छात्रों के शैक्षणिक एवं बोद्धिक स्तर का निरीक्षण किया। इस दौरान शिक्षा सुधार समिति के महासचिव सुच्चा सिंह कंग, सचिव जगत राम शर्मा तथा उपाध्यक्ष ओंकार नाथ भी उपस्थित रहे।

राघव शर्मा ने बताया कि राजकीय प्राथमिक पाठशाला लाल सिंगी प्प् में लगभग 225 छात्र व छात्राएं शिक्षण ग्रहण कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि विद्यालय में ज्यादातर प्रवासी बच्चें शिक्षा ले रहे है। उपायुक्त ने पाठशाला के अध्यापकों से शिक्षा में सुधार लाने के प्रयास करने के निर्देश दिए। डीसी ने विद्यालय के कमरों को बच्चों के आकर्षण का केंद्र बनाने के लिए शिक्षण सुविधाओं से सुसज्जित करने के निर्देश भी दिए।

इस अवसर पर पाठशाला की मुख्याध्यापिका अविनाश कुमारी ने पाठशाला के साथ बह रहे गंदे नाले की समस्या का समाधान करने की अपील की। जिलाधीश ने गंदे नाले की समस्या का समाधान करने का आश्वासन दिया।

शिक्षा सुधार समिति ईसपुर ने मार्च 2022 में सुनीता अय्यर के सौजन्य से राजकीय प्राथमिक पाठशाला लाल सिंगी प् तथा राजकीय प्राथमिक पाठशाला बडूही में एक-एक वाटर कूलर भेंट किए। पाठशालाओं के अध्यापकों ने बच्चों को शीतल पेयजल उपलब्ध होने पर शिक्षा सुधार समिति का आभार व्यक्त किया।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विदेश जाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई पासपोर्ट की आवेदन फीस, री-इश्यू करवाना भी महंगा

हिमखबर डेस्क विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट बनवाने की फीस बढ़ा...

Teacher Eligibility Test: हिमाचल में शिक्षकों को 31 अगस्त से पहले पास करना होगा TET

हिमखबर डेस्क हिमाचल सरकार ने इन सर्विस टीचर्स के लिए शिक्षक...

टांडा मेडिकल कॉलेज का पानी पीने लायक नहीं

हिमखबर डेस्क डाक्टर राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान चिकित्सा महाविद्यालय टांडा...