डीसी ने ब्रजेश्वरी मंदिर में सुविधाओं का लिया जायजा

--Advertisement--

पहले नवरात्र पर पूजा अर्चना की तथा माथा टेका

कांगड़ा, 09 अप्रैल – राजीव जस्वाल

उपायुक्त हेमराज बैरवा ने मंगलवार को ब्रजेश्वरी मंदिर परिसर में श्रद्वालुओं के लिए उपलब्ध करवाई जा रही सुविधाओं का जायजा लिया तथा पहले नवरात्र पर पूजा अर्चना भी की।

उपायुक्त हेमराज बैरवा ने कहा कि बज्रेश्वरी मंदिर में देशभर से नवरात्रों के दौरान हजारों श्रद्वालु माथा टेकने आते हैं तथा श्रद्वालुओं को किसी भी तरह की असुविधा न हो इस के लिए प्रशासन द्वारा सहायता कक्ष भी मंदिर में स्थापित किया गया है इसके साथ ही सुरक्षा व्यवस्था भी कड़ी की गई है।

उन्होंने कहा कि मंदिर में स्वच्छता का विशेष ध्यान रखने के भी निर्देश दिए गए हैं। उपायुक्त हेमराज बैरवा ने कहा कि मंदिर परिसर के सौंदर्यीकरण के लिए भी विशेष प्लान के तहत कार्य किया जाएगा इसके साथ ही कांगड़ा धाम में श्रद्वालुओं के ठहरने के लिए भी उचित कदम उठाए जाएंगे।

ये रहे उपस्थित

इस अवसर पर एसडीएम कांगड़ा ईशांत जसवाल ने नवरात्रों के दौरान श्रद्वालुओं की सुविधा के लिए मंदिर प्रशासन की तरफ से किए गए प्रबंधों की विस्तार से जानकारी प्रदान की। इस अवसर पर मंदिर अधिकारी मोहित रतन, जेई मंदिर विजय कुमार, और मुख्य पुजारी उमेश शर्मा ट्रस्ट सदस्य अशोक हिमाचली और उमा कांत आदि मौजूद रहे।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

लोक गायक इंद्रजीत की एक पहल ने बदला ट्रेंड, मोनाल की जगह कृत्रिम ‘कलगी’ बनी लोगों की पहली पसंद

हिमखबर डेस्क ‘हिमाचली टोपी’ जिसे पहाड़ी टोपी भी कहा जाता है,...

स्कूल के समीप रंगड़ों ने मां समेत दो बच्चों पर किया हमला, अस्पताल में भर्ती

हिमखबर डेस्क जनपद के जोगिंद्रनगर उपमंडल के द्राहल क्षेत्र में...