डीसी ऑफिस गेट के सामने खंभा टूटने से पांच घंटे बंद रहा मार्ग

--Advertisement--

Image

सुबह-सुबह चरमराई शहर की ट्रैफिक व्यवस्था, सड़क पर गिरा खंभा 

हमीरपुर, 06 मार्च – व्यूरो 

शहर में सोमवार सुबह-सुबह ट्रैफिक व्यवस्था पूरी तरह से चरमरा गई। शहर से सुजानपुर व अवाह देवी को जाने वाली सड़क पूरी तरह से बंद कर दी गई।

हुआ यूं कि जिला उपायुक्त कार्यालय के बाहर लगे बिजली का पोल गिर गया। इससे बिजली की हाई वोल्टेज तारे सड़क पर बिखर गई यह पोल कैसे गिरा यह अभी पता नहीं चल सका है।

पोल गिरने के बाद गाड़ियों को वाया पक्का भरो  जाना पड़ रहा है। वही, हमीरपुर पुलिस ने स्थिति को संभालने के लिए अपने जवान घटनास्थल पर भेज दिए गए है।

बिजली बोर्ड ने भी बिजली काट दी है, ताकि कोई अनहोनी घटना न घट सके। बहरहाल लोगों को सुबह सुबह ही बड़ी परेशानी का सामना करना पड़ा।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कुल्लू में 200 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, चार लोगों की मौत; हादसे से मचा हड़कंप

हिमाचल प्रदेश के कुल्लू में बड़ा सड़क हादसा हुआ।...

मुख्यमंत्री सुक्खू का पेंशनर्स के लिए बड़ा एलान, 15 से 30% एरियर का भुगतान होगा; कर्मचारियों की भी सुधरेगी दिवाली

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने पेंशनर्स के संशोधित वेतनमान...