डीएवी स्कूल मनेई की 2 छात्राओं ने टॉप टेन में बनाई जगह

--Advertisement--

शाहपुर – अमित शर्मा

हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड का दसवीं का परीक्षा परिणाम घोषित हुआ। जिसमें जिला काँगड़ा के उपमण्डल शाहपुर के तहत पड़ते डीएवी स्कूल मनेई की 2 छात्राओं ने टॉप टेन में जगह बनाई है।

स्कूल की छात्रा अदिति 98.71 प्रतिशत अंक लेकर छठी पोजिशन में जगह बनाई है। अदिति हारचक्कियां की रहने वाली है व अदिति के पिता गगन सिंह भारतीय सेना में तैनात हैं तथा माता सुमना गृहिणी है। अदिति ने अपनी कामयाबी का श्रेय माता पिता व गुरुजनों के उचित मार्गदर्शन को दिया है। अदिति डॉक्टर बनकर देश की सेवा करना चाहती है।

वहीं स्कूल की दूसरी छात्रा आरुषि ने 98.29 प्रतिशत अंक लेकर नवां स्थान हासिल किया है। आरुषि गाहलियाँ की रहने वाली हैं तथा उनके पिता मुकेश कुमार प्राइवेट कंपनी में कार्यरत हैं तथा माता गृहिणी हैं। उंन्होने अपनी कामयाबी का श्रेय शिक्षकों व माता पिता को दिया हैं।उंन्होने कहा कि सिविल सर्विसेज ने जाकर देश की सेवा करना चाहती हैं।

वहीं जानकारी देते हुए प्रधानाचार्य दिनेश कौशल ने बताया कि स्कूल के 39 छात्रों ने दसवीं की परीक्षा दी थी। जिसमें सभी छात्र प्रथम श्रेणी में उतीर्ण हैं। स्कूल की दो बेटियों ने टॉप टेन में जगह बनाई है।उंन्होने समस्त शिक्षकों व अभिवावकों को बधाई व शुभकामनाएं दी हैं।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हिमाचल में टाइगर…पांवटा साहिब के खारा जंगल में चहलकदमी, CCTV कैमरा में कैद

हिमखबर डेस्क पांवटा साहिब के खारा वन क्षेत्र में वन...

मृतकों के खातों से निकलती रही पेंशन, चंबा में सब-पोस्टमास्टर के घर CBI की रेड

चम्बा - भूषण गुरुंग मृतकों के नाम पर सरकारी पेंशन...

धर्मशाला से सुधांशू त्रिवेदी का बड़ा हमला, विपक्ष में बैठने के लायक भी नहीं कांग्रेस की स्थिति

हिमखबर डेस्क भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता और सांसद...

कांगड़ा में आपदा प्रबंधन तंत्र की बड़ी परीक्षा, 14 उपमंडलों में हुई मेगा मॉक ड्रिल

राज्य स्तरीय मेगा माॅक एक्सरसाइज का सफल आयोजन, उपायुक्त...