डीएवी स्कूल तियारा में श्रावणी वैदिक प्रचार सप्ताह में हिंदू संस्कृति से जोड़ा

--Advertisement--

शाहपुर – अमित शर्मा

डीएवी पब्लिक स्कूल तियारा (कांगड़ा) में पहली से सात अगस्त तक श्रावणी वैदिक प्रचार सप्ताह का आयोजन किया गया। इस दौरान यज्ञ, हवन, रैली भजन और मंत्रोच्चारण किया गया।

इसमें स्कूल के बच्चों सहित अध्यापकों ने हिस्सा लिया। सात दिन तक सुबह एक घंटे तक भजन भी गाए गए। इस आयोजन को करवाने का उद्देश्य हिंदू संस्कृति को बढ़ावा देने के साथ पाश्चात्य संस्कृति को न अपनाने के लिए प्रेरित करना था।

स्कूल के चेयरमैन प्रीतम पाल, बिक्रम सिंह क्षेत्रीय अधिकारी, रश्मि जम्वाल मैनेजर, प्रधानाचार्या एकता अत्री के सान्निध्य में श्रावणी वैदिक प्रचार सप्ताह का आयोजन किया गया।

प्रधानाचार्य एकता अत्री ने कहा कि इस आयोजन को करवाने का उद्देश्य बच्चों को अपनी संस्कृति से जोड़ना है। आजकल की युवा पीढ़ी पाश्चात्य संस्कृति को अपनाकर हिंदू धर्म से विमुख होती जा रही है। सात दिन तक बच्चों को अपने से बड़ों का सम्मान करने के साथ नैतिक गुणों के बारे में बताया गया।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कुल्लू में 200 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, चार लोगों की मौत; हादसे से मचा हड़कंप

हिमाचल प्रदेश के कुल्लू में बड़ा सड़क हादसा हुआ।...

मुख्यमंत्री सुक्खू का पेंशनर्स के लिए बड़ा एलान, 15 से 30% एरियर का भुगतान होगा; कर्मचारियों की भी सुधरेगी दिवाली

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने पेंशनर्स के संशोधित वेतनमान...