डीएवी सीनियर सेकेंडरी स्कूल में प्लस टू के छात्रों के लिए मनाया गया विदाई समारोह

--Advertisement--

Image

नगरोटा सुरियाँ – शिव गुलेरिया

डीएवी सीनियर सेकेंडरी स्कूल नगरोटा सूरियां में प्लस टू के छात्रों के लिए विदाई समारोह मनाया गया। विदाई समारोह की शुरुआत प्रधानाचार्य के द्वारा दीप प्रज्वलन के साथ हुई एवं गणेश वंदना की गई।

विदाई समारोह के उपलक्ष पर डीएवी स्कूल नगरोटा सूरियां के कक्षा ग्यारहवीं के बच्चों ने 12वीं के बच्चों को विदाई सम्मान समारोह का आयोजन किया। विदाई समारोह में 11वीं क्लास के बच्चों द्वारा कई प्रकार के टाइटल, हास्यप्रद प्रतियोगिताएं एवं नृत्य किए प्रस्तुत किए गए।

विदाई समारोह के मौके पर बारहवीं कक्षा के सभी विद्यार्थी भावुक नजर आए। बारहवीं कक्षा के विद्यार्थियों द्वारा किए गए बेहतरीन प्रदर्शन के आधार पर कुछ बच्चों को मिस्टर फेयरवेल, मिस फेयरवेल, मिस्टर पर्सनैलिटी, मिस पर्सनैलिटी, मिस्टर एंटरटेनर, एवं होप ऑफ डीएवी आदि चुने गए।

जिसमें मिस्टर फेयरवेल – वंश को चुना, मिस फेयरवेल – प्रगति, मिस्टर पर्सनैलिटी – उदय, मिस पर्सनैलिटी – शगुन सिंह, मिस्टर एंटरटेनर – पंचम, एवं होप ऑफ डीएवी – शगुन भारती को चुना गया।

विदाई समारोह के समापन के उपलक्ष पर स्कूल के प्रधानाचार्य श्री शेखर मोदगिल जी ने 12वीं क्लास के बच्चों को भविष्य में अच्छा प्रदर्शन करने के लिए आशीर्वाद दिया एवं भविष्य में कड़ी मेहनत करने के लिए प्रेरित किया।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

लोक गायक इंद्रजीत की एक पहल ने बदला ट्रेंड, मोनाल की जगह कृत्रिम ‘कलगी’ बनी लोगों की पहली पसंद

हिमखबर डेस्क ‘हिमाचली टोपी’ जिसे पहाड़ी टोपी भी कहा जाता है,...

स्कूल के समीप रंगड़ों ने मां समेत दो बच्चों पर किया हमला, अस्पताल में भर्ती

हिमखबर डेस्क जनपद के जोगिंद्रनगर उपमंडल के द्राहल क्षेत्र में...