डिप्टी डायरेक्टर एलिमेंट्री एजुकेशन ने शहीद आशीष थापा स्कूल का किया औचक निरीक्षण

--Advertisement--

चंबा – भूषण गुरुंग

जिला चंबा के डिप्टी डायरेक्टर एलिमेंट्री एजुकेशन बलबीर सिंह ने सोमवार को भटियात उपमंडल के अंतर्गत आने वाले शहीद आशीष थापा सीनियर सेकेंडरी स्कूल और प्राइमरी स्कूल का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने विद्यालयों में शैक्षणिक गतिविधियों, अनुशासन व्यवस्था और शिक्षण गुणवत्ता का विस्तार से जायजा लिया।

उन्होंने बीते दिनों हुई भारी बारिश से स्कूल भवनों को हुए नुकसान का भी निरीक्षण किया और संबंधित अधिकारियों को शीघ्र मरम्मत कार्य शुरू करने के निर्देश दिए। डिप्टी डायरेक्टर ने विद्यालयों में आयोजित प्रार्थना सभाओं का अवलोकन करते हुए छात्रों के आत्मविश्वास और अनुशासन की सराहना की।

निरीक्षण के दौरान बलबीर सिंह ने कक्षाओं में जाकर विद्यार्थियों से विभिन्न विषयों पर प्रश्न पूछे और उनके बौद्धिक एवं शैक्षणिक स्तर का आकलन किया। बच्चों के उत्तरों से वे संतुष्ट नजर आए, वहीं उन्होंने शिक्षकों को छात्रों में रचनात्मक सोच विकसित करने और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा सुनिश्चित करने के लिए प्रेरित किया।

उन्होंने कहा कि शिक्षा केवल परीक्षा पास करने का माध्यम नहीं, बल्कि बच्चों के सर्वांगीण विकास की नींव है। ऐसे में शिक्षकों की भूमिका सबसे अहम है। उन्होंने विद्यालय स्टाफ को स्वच्छता, समयबद्धता और विद्यार्थियों की नियमित उपस्थिति पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए।

डिप्टी डायरेक्टर का यह औचक निरीक्षण क्षेत्र के शिक्षण संस्थानों में सकारात्मक ऊर्जा का संचार करने वाला रहा, जिससे शिक्षकों और विद्यार्थियों में नई प्रेरणा देखने को मिली।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

लॉटरी को लेकर जयराम ठाकुर का बड़ा बयान, बोले- आदत लगी तो बर्बाद हो जाएंगे परिवार

लॉटरी को लेकर नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने सरकार...

शिरगुल महाराज के प्रसिद्ध कारीगर कृपालु का निधन, 98 साल की उम्र में ली अंतिम सांस

शिरगुल महाराज के सुप्रसिद्ध कारीगर कृपालु का 98 वर्ष...