डिपुओं में फेस व आई स्कैनिंग से राशन देने की तैयारी, टैंडर में 3 कंपनियां आईं आगे

--Advertisement--

हिमखबर डेस्क

सस्ते राशन के डिपुओं मेें राशन फर्जीवाड़ा रोकने व राशन वितरण में पारदर्शिता लाने के लिए अब खाद्य नागरिक आपूर्ति विभाग डिपुओं में फेस ऑथैंटिकेशन व आई स्कैनिंग से राशन देने की तैयारी कर रहा है। फेस ऑथैंटिकेशन से राशन देने की प्रणाली को लेकर विभाग ने टैंडर आमंत्रित किए थे। जिसमें अब 3 कंपनियां आगे आई हैं।

फिलहाल विभाग ने फेस ऑथैंटिकेशन व आई स्कैन मशीन से राशन देने के लिए टैक्नीकल बिड खोली और तकनीकी मूल्यांकन कर रही है कि ये मशीनें किस तरह काम करेंगी और किस तरह से राशन वितरण में पारदर्शिता आएगी, 30 अप्रैल तक यह प्रक्रिया चलेगी।

इसके बाद फाइनल बिड होगी। इस बिड में जिस कंपनी की मशीनों की कीमत कम होगी उस कंपनी को विभाग टैंडर जारी करेगा। वहीं फेस ऑथैंटिकेशन मशीनों की खरीद की जाएगी। मशीनों की खरीद से पहले प्रदेश सरकार की मंजूरी ली जाएगी।

नई मशीनों की खरीद के बाद न फिंगर प्रिंट व न ओटीपी का झंझट

नई मशीनों के आने के बाद उपभोक्ता को न बायोमीट्रिक फिंगर प्रिंट व ओटीपी के झमेले से भी नहीं जूझना पड़ेगा, इसमें परिवार के किसी भी सदस्य के फेस ऑथैंटिकेशन व आई स्कैनिंग से राशन मिलेगा। इसके लिए प्रदेश भर में पहले ही राशन कार्ड के तहत शामिल सभी सदस्यों की ई-केवाईसी करवा ली गई है। साथ ही हर उपभोक्ता के राशन के डिजिटल बिल का प्रिंट भी उपलब्ध करवाया जाएगा।

5100 मशीनें खरीदेगा विभाग

फेस ऑथैंटिकेशन से राशन देने के लिए विभाग 5100 अत्याधुनिक नई पोस मशीनों की खरीद करेगा। इसके लिए विभाग की टैंडर प्रक्रिया जारी है। इसी मशीन में फेस व आंखों के आई स्कैन से उपभोक्ता के राशन की पुष्टि होगी। राशन कार्ड पहले ही विभाग ने आधार से लिंक कर दिया है। जिससे कोई भी उपभोक्ता जब मशीन में चेहरा व आंखें स्कैन करेगा। राशन की जानकारी मशीन पर आ जाएगी।

--Advertisement--
--Advertisement--

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

एसपीयू मंडी: यूजी और पीजी सेमेस्टर परीक्षाओं का शेड्यूल जारी, इस दिन से शुरू होंगी

हिमखबर डेस्क सरदार पटेल विश्वविद्यालय ने यूजी और पीजी सेमेस्टर...

फिजिकल एजुकेशन टीचर के 39 पदों पर होगी बैचवाइज भर्ती, इस दिन तक करें ऑनलाइन पंजीकरण

हिमखबर डेस्क उपनिदेशक शिक्षा ऊना द्वारा शारीरिक शिक्षा अध्यापक(सी एंड...

Himachal Weather Alert: प्रदेश में 6 दिन खराब रहेगा मौसम, इन जिलों के लिए अलर्ट जारी

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश में लोगों को भीषण गर्मी से...