डा नरेन्द्र कुमार धीमान बने कृषि निदेशक

--Advertisement--

Image

शिमला-जसपाल ठाकुर

कृषि विभाग में कार्यरत डा० नरेन्द्र कुमार धीमान, अतिरिक्त कृषि निदेशक को विभागीय अधिसूचना दिनाक 8 दिसम्बर 2021  के अंतर्गत कृषि निदेशक के पद पर पदोन्नति प्रदान की गयी हैडा० धीमान ने कृषि विभाग में विभिन्न पदों पर सेवाएं दी है तथा हर पद पर रहते हुए पूर्ण निष्ठां व् लगन  से विभाग के कार्यों को करते रहें है साथ ही किसानों की समस्याओं को सुलझाने हेतु हर समय प्रयासरत रहते हैं I

डा० धीमान ने इस नयी जिम्मेदारी के लिए हिमाचल सरकार का धन्यवाद प्रकट किया है I साथ ही सरकार विभाग की उपेक्षाओं पर खरा उतरने के लिए हर संभव प्रयास करने  का आश्वासन दिलाया है I डा० धीमानका मानना है कि कृषि विभाग की बीज प्रापण निति में सुधारीकरण की आवश्यकता है जिसके चलते प्रदेश के अधिक से अधिक किसानो को इसके अंतर्गत स्वाबलंबन की ओर लाया जा सके बाहरी राज्य पर बीज की निर्भरता को कम किया जा सके I

साथ ही डा० धीमान ने सभी विभागीय गतिविधियों व् योजनाओं को भी  पूर्णत ध्यान देने पर बल दिया, ताकि किसानों को प्रदेश सरकार द्वारा चलाये जा रहे सभी कार्यक्रमों का भरपूर लाभ प्राप्त हो सके  I हिमाचल प्रदेश कृषि सेवाएं (श्रेणी-I) शिमला इकाई द्वारा, डॉ. नरेन्द्र कुमार धीमान को निदेशक पद का कार्यभार दिए जाने पर बधाई दी तथा साथ ही माननीय मुख्यमंत्री हि० प्र०, माननीय कृषि मंत्री हि० प्र० व् सचिव (कृषि )हिमाचल प्रदेश सरकार का आभार व्यक्त किया I

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विदेश जाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई पासपोर्ट की आवेदन फीस, री-इश्यू करवाना भी महंगा

हिमखबर डेस्क विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट बनवाने की फीस बढ़ा...

Teacher Eligibility Test: हिमाचल में शिक्षकों को 31 अगस्त से पहले पास करना होगा TET

हिमखबर डेस्क हिमाचल सरकार ने इन सर्विस टीचर्स के लिए शिक्षक...

टांडा मेडिकल कॉलेज का पानी पीने लायक नहीं

हिमखबर डेस्क डाक्टर राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान चिकित्सा महाविद्यालय टांडा...