डलहौजी की पर्ल आनंद पंजाब यूनिवर्सिटी चंडीगढ़ में गोल्ड मेडल से सम्मानित

--Advertisement--

चम्बा – भूषण गुरुंग

“मंजिल उन्हें मिलती है जिनके सपनों में जान होती है, पंख से कुछ नहीं होता हौसले से उड़ान होती है” यह लाइनें बहुत लोगों ने पढ़ी और सुनी होगी, लेकिन डलहौजी की पर्ल आनंद ने इसे खूब ठीक से समझा है और साबित कर दिया है कि हौसले के दम पर आसमां भी हासिल हो सकता है।

डलहौजी के गुरु नानक पब्लिक स्कूल से नॉन मेडिकल में प्लस टू (नॉन मेडिकल) कर जेईई, एमसेट,स्पेस इंजीनियरिंग सहित कई प्रतियोगी परीक्षाओं की सफलता लांघ चंडीगढ़ की पंजाब यूनिवर्सिटी में भी सफलता के झंडे बुलंद किए।

जिला चंबा की पर्यटन नगरी डलहौजी की निवासी पर्ल आनंद को पंजाब यूनिवर्सिटी चंडीगढ़ के 71वें कन्वोकेशन में गोल्ड मेडल और सर्टिफिकेट प्रदान कर के सम्मानित किया गया। इस कार्यक्रम में देश के उपराष्ट्रपति जगदीप धनकड़ मुख्यतिथि के रूप में मौजूद रहे जबकि पंजाब और हरियाणा के राज्यपाल,पंजाब के स्पीकर और शिक्षा मंत्री भी विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद रहे।

पर्ल आनंद को पंजाब यूनिवर्सिटी चंडीगढ़ द्वारा यह गोल्ड मेडल और सम्मान उसकी स्नातक की डिग्री (ऑनर्स) में पूरी पंजाब यूनिवर्सिटी में प्रथम स्थान प्राप्त करने पर मिला। पर्ल आनंद ने स्नातक की डिग्री पंजाब यूनिवर्सिटी चंडीगढ़ के अंतर्गत एम सी एम डी ए वी कॉलेज फॉर वूमेन चंडीगढ़ से पूरी की।

पर्ल आनंद ने प्लस टू ( नॉन मेडिकल) तक की शिक्षा गुरु नानक पब्लिक स्कूल डलहौजी से ग्रहण की। पर्ल आनंद ने जेईई के इलावा एम सेट,स्पेस इंजीनियरिंग सहित अन्य कई प्रतियोगी परीक्षाएं उत्तीर्ण की।

पर्ल आनंद ने पंजाब यूनिवर्सिटी द्वारा मिले इस सम्मान का श्रेय अपने परिवार और शिक्षको को दिया। पर्ल आनंद की इस उपलब्धि से उसके परिवार,शिक्षा संस्थानों और शुभचिंतकों में खुशी की लहर है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

अटल मेडिकल और रिसर्च यूनिवर्सिटी की टॉप-10 मेरिट में गौतम कॉलेज ऑफ नर्सिंग की छात्राओं का परचम

हिमखबर डेस्क अटल मेडिकल एंड रिसर्च यूनिवर्सिटी द्वारा घोषित बीएससी...

काँगड़ा में दर्दनाक हादसा, मशीन में हाथ फंसने से पेपर मिल कर्मचारी की मौत, मचा हड़कंप

हिमखबर डेस्क संसारपुर टैरेस औद्योगिक क्षेत्र स्थित जसर पेपर मिल...

मंत्री के दौरे से पहले खुली PWD की नींद: गड्ढों को मिट्टी और पत्थरों से भरा, जनता में भारी रोष

हिमखबर डेस्क सोलन-सुबाथु मार्ग पर एक बार फिर लोक निर्माण...