ट्रैक्टर पलटने से 2 लोग जख्मी,लोगों ने रेस्क्यू कर पौने घण्टे के बाद ट्रैक्टर के नीचे से निकाले लोग

--Advertisement--

Image

बिलासपुर, सुभाष चंदेल

उपमंडल सरकाघाट के तहत ग्राम पंचायत सुलपुर जबोठ के सुलपुर में एक ट्रैक्टर पलटने से 2 लोग गम्भीर रूप से जख्मी हो गए हैं ! दोनों को कड़ी मशक्कत से ट्रैक्टर से नीचे निकाला गया। क्योंकि हादसा होने के बाद पौने घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद लोगों ने उनको ट्रैक्टर से नीचे से बाहर निकाला !

इन दोनों घायलों को एम्बुलेंस से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बल्द्धाडा पहुंचाया गया ! जहां उनका उपचार चल रहा है। जानकारी के अनुसार रविंद्र और मनीष जब ट्रैक्टर से सुलपुर से जाहू की तरफ आ रहे थे तो जबोठी खड्ड के नजदीक उतराई पर पहुंचते ही अचानक उन्होंने ट्रैक्टर से नियंत्रण खो दिया और करीब 100 फीट नीचे खाई में गिर गए !

हादसे में दोनों ट्रैक्टर के नीचे दब गए ! जब आस- पास के लोगों ट्रैक्टर गिरने की आवाज सुनी तो हादसा स्थल पर भागे ! और ट्रैक्टर के नीचे दबे घायलों को निकालने में जुट गये !

मौके पर दो जेसीबियों के द्धारा ट्रैक्टर को हटाया गया और गंभीर रूप से घायल दोनों को निकालकर अस्पताल ले जाया गया। हादसे की पुष्टि थाना प्रभारी हटली सतीश कुमार ने की है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विदेश जाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई पासपोर्ट की आवेदन फीस, री-इश्यू करवाना भी महंगा

हिमखबर डेस्क विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट बनवाने की फीस बढ़ा...

Teacher Eligibility Test: हिमाचल में शिक्षकों को 31 अगस्त से पहले पास करना होगा TET

हिमखबर डेस्क हिमाचल सरकार ने इन सर्विस टीचर्स के लिए शिक्षक...

टांडा मेडिकल कॉलेज का पानी पीने लायक नहीं

हिमखबर डेस्क डाक्टर राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान चिकित्सा महाविद्यालय टांडा...