ट्रैक्टर की चपेट में आया चालक, मौके पर मौत

--Advertisement--

Image

ऊना, 14 नवंबर – अमित शर्मा 

उपमंडल गगरेट के तहत गांव चलेट में एक ट्रैक्टर चालक की ट्रैक्टर के नीचे आने से मौत हो गई। पुलिस ने मामला  दर्ज कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज जांच शुरू कर दी है।

जानकारी के मुताबिक राम शंकर पुत्र वचन सिंह निवासी दरयागंज जिला ऐटा उत्तर प्रदेश ने पुलिस को दी। शिकायत में कहा कि वह चलेट रैन शैल्टर के पास रुका।

इस दौरान एक ट्रैक्टर चालक जैसे ही ट्रैक्टर से नीचे उतरा तो अचानक ट्रैक्टर अपने आप चलने लगा। चालक ने ट्रैक्टर को रोकने की कोशिश की, लेकिन ट्रैक्टर चालक खुद इसकी चपेट में आ गया और मौके पर ही उसकी मौत हो गई। लोगों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी ।

पुलिस ने मौके पर पहुंच कर शव को अपने कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है ।मृतक की पहचान मान सिंह निवासी जांस टांडा जिला होशियारपुर पंजाब के रूप में हुई है। ट्रैक्टर चालक स्थानीय ईंट भट्ठे पर कार्य करता था। ट्रैक्टर की ट्राली में सामान भरा था।

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए क्षेत्रीय अस्पताल ऊना भेज केस दर्ज कर मामले जांच शुरू कर दी है। एसपी ऊना अर्जित सेन ठाकुर ने बताया कि पुलिस मौके पर पहुंच कर मामले की जांच कर रही है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

लोक गायक इंद्रजीत की एक पहल ने बदला ट्रेंड, मोनाल की जगह कृत्रिम ‘कलगी’ बनी लोगों की पहली पसंद

हिमखबर डेस्क ‘हिमाचली टोपी’ जिसे पहाड़ी टोपी भी कहा जाता है,...

स्कूल के समीप रंगड़ों ने मां समेत दो बच्चों पर किया हमला, अस्पताल में भर्ती

हिमखबर डेस्क जनपद के जोगिंद्रनगर उपमंडल के द्राहल क्षेत्र में...