ट्रेक्टर को एंबुलेंस बना मरीज को खड्ड के रास्ते पहुंचाया अस्पताल

--Advertisement--

Image

हमीरपुर – अनिल कपलेश

हमीरपुर जनपद प्रदेश के उन जिलों में शुमार है, जहां पर दावा किया जाता है कि हर गांव तक सड़क मुहैया करवाई गई है। लेकिन दावों और हकीकत में जमीन-आसमान का फर्क है। आज भी हमीरपुर के कई ऐसे गांव हैं, जहां सड़क कोसों दूर है।

खड्ड किनारे बसा बरला गांव उपमंडल बड़सर के तहत आता है। यहां हालात ऐसे हैं कि अगर कोई व्यक्ति बीमार हो जाए तो उसे अस्पताल पहुंचाने के लिए भी चारपाई का सहारा लेना पड़ता है। ऐसा ही मामला बुधवार को सामने आया। इस मामले ने हर गांव तक सड़क पहुंचाने के दावों की पोल खोल दी है।

वरला गांव में बुधवार को एक महिला को अचानक अधरंग बीमारी का अटैक आया और उसे तुरंत अस्पताल पंहुचाने की जरूरत पड़ी। लेकिन सड़क सुविधा न होने के कारण पैदल रास्ते बरसात से खराब होने के चलते मरीज को सड़क तक पहुंचाना मुश्किल हो गया।

खड्ड के रास्ते ट्रेक्टर लाया गया, जो अधिक दूरी होने के चलते एक डेढ़ घंटे बाद बड़ी मुश्किल से खड्ड के रास्ते घर तक पंहुच पाया। ग्रामीणों ने इसी ट्रेक्टर कों एंबुलेंस बनाकर मरीज को ट्रेक्टर के माध्यम से मुख्य सड़क तक पंहुचाया, फिर उसे अस्पताल तक ले जाया गया।

इस गांव में सड़क के लिए लोग दशकों से मांग कर रहे है, लेकिन किसी भी सरकार व स्थानीय नेता ने इस तरफ ध्यान नहीं दिया।  ग्रामीणों ने स्थानीय नेताओं पर इस गांव से सौतेला व्यवहार के आरोप लगाते हुए कहा है कि बड़सर विधानसभा क्षेत्र का पिछले चार दशकों से कई नेताओं ने नेतृत्व किया लेकिन किसी भी नेता ने वरला गांव की समस्याओं को प्राथमिकता नहीं दी।

उन्होंने कहा कि वरला गांव हर बार राजनीतिक द्वेष का शिकार होता रहा है। जिसका खामियाजा आमजन मानस को भुगतना पड़ रहा है। जिसके चलते ग्रामीणों ने भारी रोष व्यक्त करते हुए इस बार विधानसभा चुनावों के बहिष्कार करने का भी मन बना लिया है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

ज्वाली में भीषण सड़क हादसा, बाइक की ट्रक के साथ टक्कर, एक युवक की मौत, एक घायल

हिमखबर डेस्क पुलिस थाना ज्वाली के अंतर्गत ज्वाली - कुठेड़...

राहुल गांधी के दौरे से पहले कांगड़ा में सख्ती, पैराग्लाइडिंग और ड्रोन उड़ान पर रोक

हिमखबर डेस्क जिला दंडाधिकारी कांगड़ा हेमराज बैरवा ने भारतीय नागरिक...

नीट परीक्षा केंद्रों पर पुख्ता इंतजाम, अभ्यर्थियों के लिए विशेष बस सेवा

नीट के परीक्षा केंद्रों पर किए जाएंगे आवश्यक प्रबंध,...

आईपीएल मैचों के दृष्टिगत ड्रोन इंट्रूजन एयरस्पेस थ्रेट पर दूसरी माॅक ड्रिल आयोजित

धर्मशाला, 29 अप्रैल - हिमखबर डेस्क धर्मशाला में मई 2026...