ट्रक बाइक की टक्कर में बाइक सवार की मोके पर मौत।

--Advertisement--

Image

बिलासपुर, सुभाष चंदेल

राष्ट्रीय उच्च मार्ग स्वारघाट पिंजौर पर घनीरी में एक तेज रफ्तार ओवरटेक करते ट्रक ने बाइक को टक्कर मार दी। इस टक्कर में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई। मिली जानकारी के अनुसार दो बाइक सवार स्वारघाट की तरफ आ रहे थे जैसे ही घनीरी में पहुंचे सामने से ओवरटेक करते तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक को टक्कर मार दी।

इस टक्कर में बाइक के पीछे बैठा युवक उछल कर पहले ट्रक के टकराया बाद में सड़क पर जा गिरा। जिसके चलते सिर पर गहरी चोट लगने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हालांकि ग्राम पंचायत जुखाडी के प्रधान राकेश कुमार ने स्थानीय लोगों की मदद से युवक को प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र स्वारघाट लाया गया लेकिन वहां पर चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

घटना की सूचना पुलिस चौकी जौघों को दी गई जहां से पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने हर पहलू की जांच करते हुए ट्रक चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। मृतक की पहचान कर्म चंद पुत्र प्रकाश चंद निवासी गांव जुखाडी डाकघर ग्लोट तहसील नालागढ़ जिला सोलन के रूप में हुई है।

मामले की पुष्टि करते हुए पुलिस चौकी प्रभारी पुलिस चौकी जोघो दलीप सिंह ने करते हुए बताया कि घनीरी में एक ट्रक व बाइक की टक्कर में एक युवक की मौत हो गई है। पुलिस ने ट्रक चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। शव को कब्जे में ले कर पोस्टमार्टम के लिए नालागढ़ अस्पताल भेज दिया है। शव का पोस्टमार्टम करने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया जायेगा।

यहां गौरतलब है कि उक्त युवक अपने मां बाप के इकलौती संतान थी। गरीब परिवार से सम्बन्ध रखने वाला प्रकाश चंद बोलने व सुनने में असमर्थ है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विधायक सुधीर शर्मा को विजिलेंस ने 13 अगस्त को तलब किया, आय-व्यय और संपत्तियों से जुड़े दस्तावेज मांगे

हिमखबर डेस्क कांगड़ा के धर्मशाला विधानसभा क्षेत्र से विधायक सुधीर...

राजगढ़ में दर्दनाक हादसा, तीन मंजिला मकान गिरने से मां-बेटी की मौत, दो मासूम घायल

हिमखबर डेस्क सिरमौर के राजगढ़ में बुधवार दोपहर एक दर्दनाक...

स्वस्थ विकल्प ही उज्ज्वल भविष्य की आधारशिला: केवल सिंह पठानियां

धर्मशाला, 12 अगस्त - हिमखबर डेस्क अन्तर्राष्ट्रीय युवा दिवस के...