ट्रक-टैंपों ट्रैवलर में भिड़ंत, दो छात्र घायल

--Advertisement--

Image

बैरी के नजदीक हुआ सड़क हादसा, लोगों ने स्वास्थ्य संस्थान पहुंचाया, छानबीन में जुटी पुलिस

बिलासपुर- सुभाष चंदेल

बरमाणा थाना के अंतर्गत ट्रक और टैंपों ट्रेवलर में भिड़ंत हुई है। इसमें दो छात्र घायल हुए हैं। घायलों को उपचार मुहैया करवाया जा रहा है। वहीं, पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है। जानकारी के अनुसार बरमाणा के बैरी के नजदीक स्कूली बच्चों से भरी टैंपों ट्रैवल जा रही थी। लेकिन इस दौरान ट्रक के साथ भिड़ंत हो गई। जिसमें स्कूली छात्रों सहित टैंपों ट्रैवलर के चालक को चोटें आई हैं।

बताया जा रहा है कि हादसे के दौरान अन्य स्थानीय लोग भी एकत्रित हो गए। हादसे में घायल हुए छात्रों को स्वास्थ्य संस्थान पहुंचाया। वहीं, पुलिस को भी हादसे की सूचना दी गई। सूचना मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया।

बताया जा रहा है कि जिस टै्रवल में स्कूली छात्र सफर कर रहे थे, वह स्कूल अपने बच्चों को भेजने के लिए स्वयं अभिभावकों द्वारा हायर की गई थी। संबधित स्कूल की ओर से कोई भी ट्रैवलर सुविधा मुहैया नहीं करवाई जा रही थी। बहरहाल, पुलिस द्वारा मामले की जांच की जा रही है। जांच में पता चलेगा।

क्या कहते हैं डीएसपी हैडक्वार्टर राजकुमार

उधर, इस बारे में डीएसपी हैडक्वार्टर राजकुमार ने बताया कि पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है। पूरे मामले की छानबीन जारी है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विदेश जाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई पासपोर्ट की आवेदन फीस, री-इश्यू करवाना भी महंगा

हिमखबर डेस्क विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट बनवाने की फीस बढ़ा...

Teacher Eligibility Test: हिमाचल में शिक्षकों को 31 अगस्त से पहले पास करना होगा TET

हिमखबर डेस्क हिमाचल सरकार ने इन सर्विस टीचर्स के लिए शिक्षक...

टांडा मेडिकल कॉलेज का पानी पीने लायक नहीं

हिमखबर डेस्क डाक्टर राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान चिकित्सा महाविद्यालय टांडा...