टैलीग्राम में दोस्ती कर व्यक्ति से ठगे 13.76 लाख

--Advertisement--

हिमखबर डेस्क

ऑनलाइन इंवैस्टमैंट करने के नाम पर ऊना के व्यक्ति से 13.76 लाख रुपए की ठगी हुई है। पीड़ित ने साइबर थाना नॉर्थ जोन धर्मशाला में इस बाबत शिकायत दर्ज करवाई है।

थाना में ऊना जिला के घनारी के रहने वाले एक व्यक्ति ने बताया कि टैलीग्राम में एक महिला से संपर्क में था। इस दौरान महिला ने बताया कि वह ऑनलाइन इंवैस्टमैंट करती है और उसको भी इंवैस्टमैंट करने के लिए प्रलोभन दिया।

महिला द्वारा बताए गए प्रलोभनों में आकर ऊना के व्यक्ति ने ऑनलाइन इंवैस्टमैंट के नाम पर अलग-अलग 8 के करीब ट्रांजैक्शन में 13,76,627 रुपए जमा करवा दिए।

महिला ने खुद को केरल की रहने वाली बताया था, लेकिन इंवैस्टमैंट के नाम पर एक भी रुपए वापस न मिलने पर ऊना के व्यक्ति को ठगी का अहसास हुआ, जिस पर व्यक्ति ने साइबर क्राइम थाना धर्मशाला में शिकायत दर्ज करवाई।

एएसपी प्रवीण धीमान के बोल

उधर, साइबर थाना धर्मशाला के एएसपी प्रवीण धीमान ने बताया कि ऊना के व्यक्ति से ठगी का मामला सामने आया है। मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई आरंभ कर दी गई है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

बिजली उपभोक्ताओं पर नया बोझ, बिलों में 33.8 पैसे प्रति यूनिट फ्यूल चार्ज लागू

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश में अलग-अलग शुल्क और उपकर चुका...

देवस्थल पराशर बना पार्टी स्पॉट, मंदिर के पास शराब की बोतलों के ढेर

हिमाचल के प्रसिद्घ पर्यटन स्थल पराशर में सरनाहुली पर्व...