टैम्पो व मोटरसाइकिल की टक्कर में एक युवक की मौत

--Advertisement--

Image

देहरा, मनु

मुबारिकपुर-रानीताल राष्ट्रीय उच्च मार्ग पर खबली दोसड़का के पास वीरवार को टैम्पो व मोटरसाइकिल की टक्कर में एक युवक की मौत हो गई जबकि दूसरा घायल हो गया। जानकारी के अनुसार वीरवार को 2 युवक मोटरसाइकिल पर देहरा से बनखंडी की ओर जा रहे थे कि कांगड़ा से देहरा की तरफ आ रहे टैम्पो ने मोटरसाइकिल को गलत दिशा में जाकर टक्कर मार दी। इस दुर्घटना में मोटरसाइकिल चालक मनदीप पठानिया (25) निवासी कल्लर बनखंडी की मौत हो गई जबकि पीछे बैठा सौरभ (22) घायल हो गया।

घायल का इलाज सिविल अस्पताल देहरा में चल रहा है। हादसे का कारण टैम्पो की तेज रफ्तारी बताई जा रही है। उधर, देहरा का अतिरिक्त कार्यभार देख रहे डीएसपी तिलक राज ने कहा कि टैम्पो चालक के खिलाफ मुकद्दमा दर्ज कर लिया गया है तथा शव को पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल देहरा भेजा गया है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

सोलन SDM पूनम बंसल के खिलाफ विजिलेंस जांच की सिफारिश, डीजीपी ने लिखा पत्र

सोलन - रजनीश ठाकुर हिमाचल के पुलिस महानिदेशक अशोक तिवारी...