टैक्सी चालक के सिर में गोली मारकर हत्या करने वाला मुख्य आरोपित पुलिस ने किया गिरफ्तार

--Advertisement--

Image

सोलन-जीवन वर्मा

सोलन जिला के कंडाघाट के नजदीक ध्यारीघाट में 25 अक्तूबर की देर रात दिल्ली के टैक्सी चालक बाशिद खान के सिर में गोली मारकर हत्या करने के मामले में मुख्य आरोपित सहारनपुर के शारिक खान को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस अब आरोपित से हत्या के कारणों व उसमें और कौन कौन शामिल रहे हैं का पता लगाएगी। गौरतलब है कि 26 अक्तूबर को सुबह के समय कालका-शिमला एनएच पर ध्यारीघाट में टैक्सी में खून से सना दिल्ली के टैक्सी चालक का शव लोगों ने देखा था।

पुलिस व शिमला स्थित जुन्गा से फारेंसिक टीम ने मौके पर पहुंचकर जरूरी साक्ष्य जुटाए थे। क्षेत्र में हुई इस वारदात के बाद सनसनी फैल गई थी। हरियाणा नंबर की यह टैक्सी नेशनल हाइवे के किनारे खड़ी थी। मृतक चालक की शिनाख्त बाशिद खान (40) निवासी 16/2 मजीद वाली गली, गमरी भजनपुरा, खानपुर धानी, दिल्ली के तौर पर हुई। जानकारी के अनुसार वह दिल्ली से शिमला के लिए सवारी लेकर आया था। लेकिन देर रात तीन बजे के करीब उसकी हत्या कर दी गई थी।

पुलिस थाना कंडाघाट में भारतीय दंड संहिता की धारा 302 के तहत मामला दर्ज किया गया था। पुलिस ने रविवार शाम मुख्य आरोपित शारिक खान (22) पुत्र शाहनवाज खान निवासी गांव व डाकघर तितरो, शेखजादगन, मोहल्ला ब्लॉक गंगोह, तहसील नकुड़, जिला सहारनपुर, यूपी को उसके गांव से गिरफ्तार किया है।

मामले की पुष्टि करते हुए एसपी सोलन वीरेंद्र शर्मा ने कहा कि ध्यारीघाट में हुए दिल्ली के टैक्सी चालक की हत्या के मामले में मुख्य आरोपित सहारनपुर के शारिक खान को उसके गांव से गिरफ्तार कर लिया है। मामले की छानबीन जारी है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विदेश जाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई पासपोर्ट की आवेदन फीस, री-इश्यू करवाना भी महंगा

हिमखबर डेस्क विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट बनवाने की फीस बढ़ा...

Teacher Eligibility Test: हिमाचल में शिक्षकों को 31 अगस्त से पहले पास करना होगा TET

हिमखबर डेस्क हिमाचल सरकार ने इन सर्विस टीचर्स के लिए शिक्षक...

टांडा मेडिकल कॉलेज का पानी पीने लायक नहीं

हिमखबर डेस्क डाक्टर राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान चिकित्सा महाविद्यालय टांडा...