टैंक में डूबने से 5 वर्षीय मासूम की दर्दनाक मौत

--Advertisement--

टैंक में डूबने से 5 वर्षीय मासूम की दर्दनाक मौत

पच्छाद, 24 फरवरी – नरेश कुमार राधे

सिरमौर जनपद के पच्छाद उपमंडल में शुक्रवार शाम एक दर्दनाक हादसा सामने आया है, जहां टैंक में डूबने से 5 वर्षीय मासूम की मौत हो गई है।

जानकारी के मुताबिक मामला बाग पशोग पंचायत के धरयार गांव का है। बच्चे के पिता-माता खेत में काम करने गए थे। इसी दौरान बच्चा खेलते समय टैंक में गिर गया। बच्चे के चिल्लाने की आवाजें सुन दादा ने उसे बचाने का प्रयास किया, लेकिन तब तक देर हो चुकी थी।

जिसके बाद आनन-फानन में बच्चे को बाहर निकाला और  सराहां अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक बच्चे की पहचान रिहान पुत्र नीतीश कुमार पंचायत बाग पशोग गांव धरयार के रूप में हुई है।

थाना प्रभारी मदन सिंह के बोल 

थाना प्रभारी मदन सिंह ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया है। प्रशासन ने बच्चे के परिवार को 25 हजार रुपए की फौरी  राहत राशि जारी की है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कुल्लू में 200 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, चार लोगों की मौत; हादसे से मचा हड़कंप

हिमाचल प्रदेश के कुल्लू में बड़ा सड़क हादसा हुआ।...

मुख्यमंत्री सुक्खू का पेंशनर्स के लिए बड़ा एलान, 15 से 30% एरियर का भुगतान होगा; कर्मचारियों की भी सुधरेगी दिवाली

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने पेंशनर्स के संशोधित वेतनमान...