टेस्ट कम हुए, तो मरीज भी घटे, सरकार की नीति से सब हैरान,समझ नहीं आ रहा, कर्फ्यू बढ़ाने और टेस्टिंग घटाने से विभाग क्या चाह रहा हासिल करना?

--Advertisement--

Image

शिमला, जसपाल ठाकुर

हिमाचल में कोरोना संक्रमण को रोकने के लिए लगाई गई बंदिशों का औचित्य दिखाई नहीं दे रहा है, क्योंकि टेस्टिंग ही आधी रह गई है। ऐसे में साफ है कि जब टेस्टिंग ही आधी होगी, तो मरीजों की संख्या में भी कमी आएगी ही। पहले एक्टिव मरीज हिमाचल में जहां 40 हजार से ज्यादा हो गए थे, वे अब 21 हजार के करीब पहुंच गए हैं। रोजाना ठीक होने वाले मरीजों की संख्या नए संक्रमित मरीजों से ज्यादा है। इस तरह रिकवरी रेट हिमाचल में 85 फीसदी पहुंच गया है।

विशेषज्ञ सरकार की इस नीति को कोस रहे हैं कि अगर टेस्ट ही आधे करने थे, तो कोरोना कर्फ्यू का क्या मतलब है। एक सप्ताह पहले संक्रमण दर 27.46 थी। 25 मई को यह  घटकर 15.83 फीसदी रह गई है। इस अंतराल के बीच करीब 11 फीसदी की कमी दर्ज की गई।

अप्रैल और मई महीने में प्रदेश के अन्य जिलों की अपेक्षा पांच जिले कोरोना से प्रभावित रहे हैं। इसमें जिला कांगड़ा, मंडी, शिमला, ऊना और हमीरपुर शामिल हैं। अब इन जिलों में पहले की अपेक्षा कोरोना के कम मामले आ रहे हैं। ज्यादातर मरीज इन्ही जिलों में ठीक भी हो रहे हैं। लोगों के ठीक होने से प्रदेश में कोरोना रिकवरी रेट में भी सुधार आया है।

मृत्यु दर में कमी न आने से स्वास्थ्य विभाग की चिंताएं बढ़ी हुई हैं। प्रतिदिन 60 से ज्यादा कोरोना संक्रमितों की मौत हो रही है। वहीं, मृत्यु दर 1.52 फीसदी है। प्रदेश सरकार ने कोविड टेक्निकल कमेटी को मौत के कारणों पर स्टडी करने को कहा है। कमेटी ने अपनी रिपोर्ट में कहा है कि बीमार होने पर लोग टेस्ट नहीं करवा रहे हैं। ऑक्सीजन लेवल कम होने पर अस्पताल पहुंच रहे हैं। ऐसे में इन लोगों की मौत हो रही है। इसके साथ ही 24 घंटे के भीतर अस्पताल में आ रहे कोरोना गंभीर मरीजों की मौत ज्यादा हो रही हैं।

जनता पर दोहरी मार
प्रदेश में कोरोना कर्फ्यू बढ़ाने और कोरोना संदिग्धों की टेस्टिंग घटाने से आम आदमी पर दोहरी मार पड़ रही है। इससे एक तो कर्फ्यू ने काम-धंधे चौपट कर रोजी-रोटी के लाले डाल दिए हैं और दूसरी ओर टेस्ट न होने से संक्रमण के बढ़ने का खतरा भी बढ़ जाएगा।

एक सप्ताह में इतना रहा पॉजिटिविटी रेट
दिनांक    टेस्ट       पॉजिटिव फीसदी
17 मई     13556     3546      27.46
18 मई     15700     2892      23.78
19 मई     14807     3396      26.44
20 मई     14016     2648      23.84
21 मई     14183     2662      21.92
22 मई     15011     2341      17.35
23 मई     7552      1309      23.49
24 मई     11166     1949      18.29
25 मई     14919     1999      15.83
कुल       120910   22742     18.80

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

यूपीएससी ने निकाली ग्रुप ए और बी के पदों पर भर्ती, 29 मई तक करें आवेदन; जानें पात्रता

हिमखबर डेस्क संघ लोक सेवा आयोग ने विभिन्न मंत्रालयों और...

हिमाचल पुलिस ऑर्केस्ट्रा “Harmony of the Pines” ने खोया अपना वरिष्ठ साथी, ASI सतीश नाहर का निधन

हिमखबर डेस्क हिमाचल पुलिस के मशहूर ऑर्केस्ट्रा बैंड “Harmony of...

लोक गायक विक्की चौहान की पत्नी की राजनीति में एंट्री, शिक्षा मंत्री के गढ़ में दिलचस्प हुआ चुनाव

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश में पंचायती राज चुनावों की सरगर्मी...

चुनावी माहौल के बीच मशीनरी से उखाड़ दिया पंचायत कार्यालय का रास्ता, सचिव की शिकायत पर FIR दर्ज

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश में पंचायत चुनाव के बीच हमीरपुर...