टू-व्हीलर 500, फोर-व्हीलर वालों को 1500 रुपए का ही मिलेगा पेट्रोल-डीजल, यहां लागू हुई फ्यूल राशनिंग

--Advertisement--

हिमखबर डेस्क

ईरान-अमरीका संघर्ष के चलते दुनिया में इस समय पेट्रोल-डीजल और LPG की भारी किल्लत चल रही है। भारत में भी इसका खासा असर देखने को मिला रहा है। यहां तक की देश के प्रधानमंत्री भी लोगों से वर्क फ्रॉम होम और अनावश्यक यात्रा से परहेज करने की अपील शुरू कर चुके हैं।

इसी बीच अब केंद्र शासित प्रदेश चंडीगढ़ के प्रशासन ने शहर में पेट्रोल-डीजल की खपत को लेकर बड़ा फैसला लिया है। प्रशासन ने शहर के पेट्रोल पंपों पर अस्थाई रूप से पेट्रोल-डीजल की राशनिंक लागू कर दी है। प्रशासन के निर्देशों के अनुसार पेट्रोल पंपों पर ग्राहकों को सीमित मात्रा में ही ईंधन दिया जा रहा है, ताकि सभी स्टेशनों पर पर्याप्त स्टॉक बनाए रखा जा सके।

प्रशासन की ओर से जारी जानकारी के मुताबिक, टू-व्हीलर वाहनों के लिए प्रति ट्रांज़ैक्शन अधिकतम 500 रुपए और फोर-व्हीलर वाहनों के लिए 1,500 रुपए तक का ईंधन दिया जाएगा। यह व्यवस्था स्थिति सामान्य होने तक लागू रहेगी। वर्तमान दरों के अनुसार शहर में पेट्रोल 97.27 रुपए प्रति लीटर और डीज़ल 85.25 रुपए प्रति लीटर बिक रहा है।

चंडीगढ़ प्रशासन और फूड एंड सप्लाई विभाग लगातार हालात पर नजर बनाए हुए हैं। विभाग ने कहा है कि यदि कहीं जमाखोरी, कालाबाज़ारी या निर्धारित लिमिट से ज्यादा फ्यूल बेचने जैसी शिकायत सामने आती है तो नागरिक तुरंत सूचना दें।

प्रशासन ने यह भी स्पष्ट किया है कि आपूर्ति व्यवस्था सामान्य बनाए रखने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं और आवश्यक सेवाओं के लिए पर्याप्त धन उपलब्ध रहेगा। प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि घबराकर अतिरिक्त ईंधन की खरीदारी न करें और अफवाहों से बचें।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

ब्रेकिंग: मनाली में CBI की बड़ी कार्रवाई, सेना का असिस्टेंट गैरिसन इंजीनियर ₹93 हजार रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार

हिमखबर डेस्क केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) की भ्रष्टाचार निरोधक शाखा...

भाजपा के झूठे प्रचार का मुंहतोड़ जवाब देगी कांग्रेस, 2027 में और कम हो जाएंगे BJP विधायक

हिमखबर डेस्क एक दिवसीय दिल्ली दौरे से हिमाचल लौटे प्रदेश...

बरोटीवाला में शराब की 530 पेटियाें से लदा ट्रक पकड़ा, नहीं मिला परमिट…चालक हिरासत में

बद्दी - रजनीश ठाकुर औद्योगिक क्षेत्र बद्दी-बरोटीवाला में शराब माफिया...