टुंडी में महिला ने निगला जहरीला पदार्थ, मौत

--Advertisement--

Image

चुवाड़ी – भूषण गुरुंग

जिला के पुलिस थाना चुवाड़ी के तहत आने वाला गॉव टुंडी के एक महिला की जहरीला पदार्थ निगलने से मौत का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार टुंडी की उक्त 35 वर्षिय अविबाहित महिला मानसिक रूप अस्वस्थ रहती थी।

गत रात उक्त महिला ने गलती से कोई जहरीला पदार्थ निगल लिया था। जिससे उसकी तबियत बिगड़ गई। परीजनो ने हालात बिगड़ती देख उक्त महिला को तुरंत समोट के सरकारी हॉस्पिटल पहुचाया ।

मरीज की विगड़ती हालत को देखते हुये चकित्सको ने प्राथमिक उपचार के बाद उसे टांडा मेडिकल कॉलेज रैफर कर दिया गया। वही टांडा मैडिकल कॉलेज में उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।

पुलिस थाना चुवाड़ी में इस घटना को लेकर सीआरपीसी की धारा के तहत मामला दर्ज किया गया है। डीएसपी डल्हौजी हेमंत ठाकुर ने मामले की पुष्टि की है। कल शाम को 6 बजे उनके निवास स्थान टुंडी के पास के शमशान घाट मे उनके घर के परिबार के द्वारा उनका संस्कार कर दिया गया।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

ब्रेकिंग: मनाली में CBI की बड़ी कार्रवाई, सेना का असिस्टेंट गैरिसन इंजीनियर ₹93 हजार रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार

हिमखबर डेस्क केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) की भ्रष्टाचार निरोधक शाखा...

भाजपा के झूठे प्रचार का मुंहतोड़ जवाब देगी कांग्रेस, 2027 में और कम हो जाएंगे BJP विधायक

हिमखबर डेस्क एक दिवसीय दिल्ली दौरे से हिमाचल लौटे प्रदेश...

बरोटीवाला में शराब की 530 पेटियाें से लदा ट्रक पकड़ा, नहीं मिला परमिट…चालक हिरासत में

बद्दी - रजनीश ठाकुर औद्योगिक क्षेत्र बद्दी-बरोटीवाला में शराब माफिया...