टीजीटी मेडिकल व नॉन मेडिकल में भूतपूर्व सैनिकों के आश्रितों के भरे जाएंगे 39 पद, जानें डिटेल

--Advertisement--

हिम खबर डेस्क

शिक्षा निदेशालय शिमला द्वारा टीजीटी मेडिकल और नॉन मेडिकल में टैट पास (भूतपूर्व सैनिकों के आश्रितों) के बैच आधार पर 39 पद भरे जाएंगे।

जिला रोजगार अधिकारी अक्षय शर्मा ने बताया कि टीजीटी नॉन मेडिकल में भूतपूर्व सैनिकों के आश्रितों के अनारक्षित वर्ग में अप टू अगस्त, 2023 बैच, ओबीसी (भूतपूर्व सैनिकों के आश्रितों) में अप टू दिसम्बर, 2005 बैच, एससी (भूतपूर्व सैनिकों के आश्रितों) में अप टू दिसम्बर, 2018 व एसटी (भूतपूर्व सैनिकों के आश्रितों) श्रेणी में दिसम्बर, 2021 बैच के आधार पर भरे जाएंगे।

इसके अतिरिक्त टीजीटी मेडिकल में अनारक्षित वर्ग (भूतपूर्व सैनिकों के आश्रितों) में अप टू दिसम्बर, 2007, ओबीसी वर्ग (भूतपूर्व सैनिकों के आश्रितों) में अप टू दिसम्बर, 2010, एससी श्रेणी (भूतपूर्व सैनिकों के आश्रितों) में अप टू 2017 बैच व एसटी श्रेणी (भूतपूर्व सैनिकों के आश्रितों) में अब तक के बैच आधार पर भरे जाएंगे।

जिला रोजगार अधिकारी ने बताया उपरोक्त बैच व श्रेणी में पात्र अभ्यर्थी 10 अगस्त से पूर्व अपना नाम संबंधित रोजगार कार्यालय में दर्ज करवा लें।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कुल्लू में 200 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, चार लोगों की मौत; हादसे से मचा हड़कंप

हिमाचल प्रदेश के कुल्लू में बड़ा सड़क हादसा हुआ।...

मुख्यमंत्री सुक्खू का पेंशनर्स के लिए बड़ा एलान, 15 से 30% एरियर का भुगतान होगा; कर्मचारियों की भी सुधरेगी दिवाली

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने पेंशनर्स के संशोधित वेतनमान...