टीजीटी आर्ट्स भर्ती: 16 साल बाद आया टीजीटी आर्ट्स का बैच, पर नौकरी मिलेगी यह तय नहीं

--Advertisement--

Image

शिमला- जसपाल ठाकुर

जिला शिमला में कला अध्यापक पद के लिए चार दिन से चल रही काउंसलिंग शुक्रवार को समाप्त हो गई। 44 पदों के लिए 2500 अभ्यर्थी काउंसलिंग में अपीयर हुए हैं। 16 साल बाद अभ्यर्थियों का बैचवाइज आधार पर नौकरी के लिए नंबर आया है। काउंसलिंग के लिए जिले के दूरदराज क्षेत्रों से अभ्यर्थी शिमला पहुंचे। उन्होंने अपने दस्तावेज जमा करवा दिए हैं, लेकिन नौकरी का नंबर आएगा यह तय नहीं है।

शिक्षा उपनिदेशक प्रारंभिक कार्यालय शिमला में सात दिसंबर से काउंसङ्क्षलग शुरू हुई थी। कई ऐसे अभ्यर्थी भी हैं जिनका डिग्री करने के 16 साल बाद बैचवाइज भर्ती के लिए नंबर आ रहा है। कुछ तो ऐसे भी हैं जिन्होंने 20 साल पहले डिग्री और डिप्लोमा किया हुआ है। राज्य मंत्रिमंडल ने हाल ही में कला और शारीरिक शिक्षकों के 1690 पदों को भरने की मंजूरी दी थी। इसका जिला वार बंटवारा किया गया है। बैचवाइज आधार पर कला अध्यापकों के 44 पद हंै।

इसलिए बढ़ा नौकरी का इंतजार

चार साल से कला अध्यापक पद पर कोई भर्ती नहीं हुई है। इसको लेकर काफी विवाद चला हुआ था। सरकार ने करीब दो महीने पहले मंत्रिमंडल में इन पदों को भरने का निर्णय लिया था। शिमला जिले के कई स्कूलों में काफी समय से भाषा अध्यापकों के पद रिक्त पड़े हुए हैं। इन पदों पर अस्थायी नियुक्तियां की गई हैं। अब विभाग नियमित आधार पर इन पदों को भरने जा रहा है।

सोमवार से शुरू होगी स्क्रूटनी

काउंसङ्क्षलग की प्रक्रिया समाप्त होने के बाद शिक्षा उपनिदेशक कार्यालय में सोमवार से सभी आवेदनों की छंटनी की जाएगी। इसके आधार पर मेरिट लिस्ट तैयार होगी। छंटनी के दौरान हर दस्तावेज की गहनता से जांच होगी। इस प्रक्रिया में एक से दो महीने का समय लग जाएगा। फिर इसकी सूची तैयार कर प्रस्ताव निदेशालय को भेजा जाएगा। नए शैक्षणिक सत्र यानी अगले साल ही नियुक्ति के आदेश हो पाएंगे।

भागचंद चौहान, शिक्षा उपनिदेशक प्रारंभिक शिक्षा विभाग जिला शिमला के बोल 

भाषा अध्यापकों के लिए काउंसेलिंग समाप्त हो गई है। बीते रोज केवल चार ही अभ्यर्थियों ने अपना आनलाइन पंजीकरण करवाया था। शुक्रवार को प्रक्रिया पूरी कर दी गई है। इसकी छंटनी कर मेरिट तैयार की जाएगी।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विदेश जाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई पासपोर्ट की आवेदन फीस, री-इश्यू करवाना भी महंगा

हिमखबर डेस्क विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट बनवाने की फीस बढ़ा...

Teacher Eligibility Test: हिमाचल में शिक्षकों को 31 अगस्त से पहले पास करना होगा TET

हिमखबर डेस्क हिमाचल सरकार ने इन सर्विस टीचर्स के लिए शिक्षक...

टांडा मेडिकल कॉलेज का पानी पीने लायक नहीं

हिमखबर डेस्क डाक्टर राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान चिकित्सा महाविद्यालय टांडा...