टांडा हॉस्पिटल में महिला सुरक्षा गार्ड होगीं तैनात, इच्छुक पात्र महिलाएं इस तारीक को पहुंचे

--Advertisement--

Image

हमीरपुर – अनिल कल्पेश

अध्यक्ष एवं प्रबंधक निदेशक पूर्व सैनिक निगम हमीरपुर ने जानकारी देते हुए बताया हिमाचल प्रदेश पूर्व सैनिक निगम हमीरपुर द्वारा डॉ राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान महाविद्यालय टांडा में महिला सुरक्षा गार्ड की और आउटसोर्स  आधार पर तैनाती की जानी प्रस्तावित है ।

महिलाएं जो सैनिक व पूर्व सैनिक की विधवायें हैं पत्नियां एवम बेटियां  हों वो आवेदन के लिए पात्र हैं । महिला सुरक्षा गार्ड के लिए शैक्षणिक योग्यता 10वीं पास होनी चाहिए । मासिक वेतन  ₹11,546/ रुपये  तथा ई पी एफ  देय होगा ।

इच्छुक पात्र महिलाएं एवं बेटियां हिमाचल प्रदेश पूर्व सैनिक निगम, हमीरपुर में स्क्रीनिंग हेतु दिनांक 12 मई 2022 को सुबह 10:00 बजे डिस्चार्ज बुक, आधार कार्ड एवं पैन कार्ड, 10वीं पास प्रमाण पत्र, चरित्र प्रमाण पत्र, हिमाचली प्रमाण पत्र, बैंक खाता की पासबुक एवं पासबुक साइज 5 फोटो सहित पहुंच सकती हैं ।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कुल्लू में 200 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, चार लोगों की मौत; हादसे से मचा हड़कंप

हिमाचल प्रदेश के कुल्लू में बड़ा सड़क हादसा हुआ।...

मुख्यमंत्री सुक्खू का पेंशनर्स के लिए बड़ा एलान, 15 से 30% एरियर का भुगतान होगा; कर्मचारियों की भी सुधरेगी दिवाली

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने पेंशनर्स के संशोधित वेतनमान...