टांडा मेडिकल कालेज के कोविड सेंटर के बेड फुल, एमर्जेंसी के लिए सिर्फ दस बिस्तर बचे

--Advertisement--

Image

काँगड़ा, राजीव जस्वाल

प्रदेश में बढ़ रहे कोरोना के रोगियों पर चिंता प्रकट करते हुए टांडा मेडिकल कालेज ने भी अपनी कमर कस ली है तथा पूरी तैयारियां के साथ जुटा हुआ है। इस संबंध में कालेज के प्रधानाचार्य डा. भानु अवस्थी ने बताया कि टांडा में कोविड-19 के लिए कोविड सेंटर में 66 और 44 अन्य वार्ड हैं, जिनमें अधिकतर बिस्तर भरे जा चुके हैं तथा अभी भी शिफ्ंिटग जारी है।

उन्होंने कहा कि केवल 10 बिस्तर रात के समय के लिए आरक्षित रखे हैं, ताकि कोई रोगी रात के समय आए तो उनको बिस्तर मिल सके तथा उनके इलाज की व्यवस्था की जाए। डा. भानु ने कहा कि कोरोना का समय बहुत भयंकर हो चुका है। इसके लिए सभी को अपना-अपना सहयोग देना होगा तथा कोरोना के नियमों का पालन करना बहुत जरूरी है।

उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार द्वारा दिए गए निर्देशों के अनुसार शनिवार और रविवार को बंद किया गया है। इसका पालन करें और बेवजह घरों से बाहर न निकलें, जब तक कोई बड़ा कारण उनके पास न हो।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

यूपीएससी ने निकाली ग्रुप ए और बी के पदों पर भर्ती, 29 मई तक करें आवेदन; जानें पात्रता

हिमखबर डेस्क संघ लोक सेवा आयोग ने विभिन्न मंत्रालयों और...

हिमाचल पुलिस ऑर्केस्ट्रा “Harmony of the Pines” ने खोया अपना वरिष्ठ साथी, ASI सतीश नाहर का निधन

हिमखबर डेस्क हिमाचल पुलिस के मशहूर ऑर्केस्ट्रा बैंड “Harmony of...

लोक गायक विक्की चौहान की पत्नी की राजनीति में एंट्री, शिक्षा मंत्री के गढ़ में दिलचस्प हुआ चुनाव

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश में पंचायती राज चुनावों की सरगर्मी...

चुनावी माहौल के बीच मशीनरी से उखाड़ दिया पंचायत कार्यालय का रास्ता, सचिव की शिकायत पर FIR दर्ज

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश में पंचायत चुनाव के बीच हमीरपुर...