टांडा में भगवान वाल्मिकी की मूर्ति स्थापित

--Advertisement--

Image

हिन्दू सर्व समाज धार्मिक व समाजिक संगठन काँगड़ा द्वारा भगवान वाल्मीकि उत्सव के उपलक्ष में लंगर

कांगड़ा- राजीव जस्वाल

भगवान वाल्मीकि जी की जयंती के उपलक्ष पर हिंदू सर्व समाज धार्मिक व समाजिक संगठन काँगड़ा द्वारा टांडा में भगवान वाल्मिकी की मूर्ति स्थापित की गई। 22 अक्टूबर को गुरुद्वारा साहिब काँगड़ा में भव्य अटूट लंगर का आयोजन इस उपलक्ष पर किया गया है। संगठन के अध्यक्ष रिशू शर्मा ने बताया है की संगठन का मुख्य उदेश्य सर्व समाज को लेकर चलना है जहां धार्मिक आस्था की बात है तो संगठन हर समाज के धार्मिक आयोजनो पर बड़ चढ़ कर भाग लेगा।

ख़ुशी की बात यह है की इसकी शुरुआत आदि कवि भगवान वाल्मीकि जी की जयंती से की है ओर जहां तक समाजिक कार्यों की बात है तो संगठन समाज सेवा में भी पीछे नहीं रहेगा। गरीब बेटियों के उत्थान, शिक्षा के क्षेत्र में व कन्यादान जैसे शुभ कार्यों में बड़ चढ़ कर भाग लेंगे। समय समय पर मेडिकल चेकउप कैंप, ब्लड डोनेशन कैम्पो का भी आयोजन होगा।

संगठन के महासचिव विनय गुप्ता ने बताया की हम बड़े भाग्यशाली है कि 15 तारीख को श्री वाल्मीकि मंदिर कमेटी के पदाधिकारियों द्वारा भगवान वाल्मीकि जी की मूर्ति स्थापना, पूजा अर्चना, हवन आदि सभी सभी पवित्र अनुष्ठान संगठन के पदाधिकारियों द्वारा करवाएं गये। इस शुभ कार्य के लिए संगठन अपने आपको धन्य महसूस कर रहा है|

इसी के साथ सभी को भगवान वाल्मीकि जी के चरणों में हाजिरी लगाने का मौका मिला। महासचिव विनय गुप्ता ने पूरे काँगड़ा जिला शहर से निवेदन किया कि 22 तारीख को भगवान वाल्मीकि जी का लंगर लेने के लिए ज्यादा से ज्यादा संख्या में पधार कर कार्यक्रम की शोभा बढ़ाएं।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

केदारनाथ धाम को हिमाचल से मिला बड़ा तोहफा, समाजसेवी महेन्द्र शर्मा ने दान में दिए 1 करोड़ रुपए

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश के जिला ऊना के गांव बढेड़ा राजपूतां...

BTech से लेकर MBA तक…HPTU ने जारी की परीक्षाओं की संभावित तिथियां, जानें कब से शुरू होंगे पेपर

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश तकनीकी विश्वविद्यालय हमीरपुर ने मई माह...

नशा तस्करी का भंडाफोड़, हरियाणा रोडवेज की बस में सवार युवक चरस के साथ गिरफ्तार

हिमखबर डेस्क नगर परिषद चुनाव के मद्देनजर सुरक्षा व्यवस्था को...