टांडा में उपचाराधीन नाबालिग से छेडछाड

--Advertisement--

Image

कांगड़ा, राजीव जसवाल 

टांडा अस्पताल में उपचाराधीन नाबालिग लड़की से छेड़छाड़ का मामला कांगड़ा थाने में दर्ज किया गया है। आरोप वार्ड ब्वॉय के ख़िलाफ़ टांडा चौकी में शिकायत दर्ज करवाई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। इधर, अस्पताल प्रशासन ने कार्रवाई करते हुए आरोपी को नौकरी से निकाल दिया गया है।

जानकारी के अनुसार नाबालिग किसी रोग को लेकर टांडा अस्पताल में उपचाराधीन थी। बीती आधी रात को चिकित्सक ने वार्ड ब्वॉयलड़की का अल्ट्रासाउंड करवाने के लिए भेजा। वहां जाने पर वार्ड ब्वॉय लड़की को एमआरआई रूम में ले गया। वहां उसने लड़की से छेड़छाड़ की।

जब लड़की काफी देर हो जाने के बाद भी नहीं आई तो परिजन वहां गए। उन्होंने दरवाजा खोला तो लड़की रो रही थी। लड़की ने आपबीती सुनाई। परिजनों ने इस मामले की शिकायत ड्यूटी पर तैनात डॉक्टर से की। चिकित्सक ने यह मामला टांडा चौकी में सौंपा। फिर मामला अस्पताल के एमएस के ध्यान में लाया गया।

एमएस सुरेंद्र भारद्वाज ने बताया कि मामला अस्पताल प्रशासन के समक्ष लाया गया है। प्रारंभिक छानबीन के बाद वार्ड ब्वॉय को नौकरी से हटा दिया है और ठेकेदार को सूचना भेज दी है। उधर, डीएसपी सुनील राणा ने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कुल्लू में 200 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, चार लोगों की मौत; हादसे से मचा हड़कंप

हिमाचल प्रदेश के कुल्लू में बड़ा सड़क हादसा हुआ।...

मुख्यमंत्री सुक्खू का पेंशनर्स के लिए बड़ा एलान, 15 से 30% एरियर का भुगतान होगा; कर्मचारियों की भी सुधरेगी दिवाली

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने पेंशनर्स के संशोधित वेतनमान...