टमक की थाप पर दो दिवसीय जिला स्तरीय बैसाखी मेला का आगाज

--Advertisement--

ज्वाली – अनिल छांगू 

उपमंडल ज्वाली के अधीन मिनी हरिद्वार ज्वाली में 14-15 अप्रैल को आयोजित होने वाले दो दिवसीय जिला स्तरीय बैसाखी मेला का आगाज टमक की थाप से जिला स्तरीय बैसाखी मेला के अध्यक्ष एवं नगर पंचायत जवाली के चेयरमैन राजिंदर राजू ने किया।

सर्वप्रथम पूजा-अर्चना की गई, तदोपरांत मेला का आगाज हुआ। जिला स्तरीय बैसाखी मेला के अध्यक्ष एवं नगर पंचायत चेयरमैन राजिंदर राजू ने कहा कि हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी दो दिवसीय जिला स्तरीय बैसाखी मेला धूमधाम से मनाया जाएगा। जिसके लिए तैयारियां पूरे ज़ोरोंशोरों से चल रही हैं।

उन्होंने कहा कि 14 अप्रैल बैसाख संक्रांति को महिलाओं के स्नानादि के लिए टेंटनुमा स्नानागार बनाए जाएंगे। मेले में पीने के पानी के लिए नलके लगाए जाएंगे। वाहनों के पार्किंग के लिए पार्किंग स्थल चिन्हित किए जाएंगे।

15 अप्रैल को विशाल दंगल होगा तथा रात्रि को कलाकेंद्र भवन ज्वाली में सांस्कृतिक संध्या करवाई जाएगी।

ये रहे उपस्थित 

इस मौके पर नपं के उपाध्यक्ष एवी पठानिया, पार्षद पुष्पा चौधरी, आईएमसी जवाली के चेयरमैन मनु शर्मा, व्यापार मंडल जवाली के अध्यक्ष साहिल कुमार, व्यापार मंडल जवाली के पूर्व अध्यक्ष रविन्द्र कपिला, भगवान सिंह, विजय कुमार, रमेश शर्मा, रमेश भाऊ, कर्ण मेहरा, समीर गौतम, संदीप शमु, सौरभ चौधरी, गौरव मल्होत्रा, कर्ण मेहरा सहित काफी संख्या में लोग मौजूद रहे।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कुल्लू में 200 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, चार लोगों की मौत; हादसे से मचा हड़कंप

हिमाचल प्रदेश के कुल्लू में बड़ा सड़क हादसा हुआ।...

मुख्यमंत्री सुक्खू का पेंशनर्स के लिए बड़ा एलान, 15 से 30% एरियर का भुगतान होगा; कर्मचारियों की भी सुधरेगी दिवाली

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने पेंशनर्स के संशोधित वेतनमान...