टनल हादसे में हुई मौत के बाद मांगों को लेकर मजदूरों ने किया प्रदर्शन

--Advertisement--

बिलासपुर – सुभाष चंदेल

बीते दिनों कीरतपुर मनाली फोरलेन की टनल नंबर 1 के समानांतर बनाई जा रही कैंचीमोड मेहला टनल के निर्माण कार्य दौरान हादसे में हुई मौत के बाद आज मजदूरों ने टनल के बाहर प्रदर्शन किया।

मजदूरों का कहना था कि मृतक के परिवार को उचित मुआवजा प्रदान किया जाए तो घायल मजदूर का भी सारा खर्चा कम्पनी वहन करे।

मजदूरों द्वारा काम बंद करने की सूचना पर टनल निर्माण कार्य में लगी भारत कंस्ट्रक्शन कम्पनी के प्रोजेक्ट मैनेजर संदीप मुखर्जी साइट पर पहुंचे और मजदूरों से बात की।

मजदूरों ने मांग रखी कि निर्माण कार्य दौरान उन्हें पहले की तुलना में और अधिक सेफ्टी उपकरण उपलब्ध करवाए जाएं।

भारत कंस्ट्रक्शन कम्पनी के प्रोजेक्ट मैनेजर संदीप मुखर्जी ने मजदूरों को आश्वासन देते हुए कहा कि कम्पनी की संवेदनाए मृतक मजदूर परिवार के संग हैं तथा मृतक के परिवार को उचित सहायता राशि प्रदान की जाएगी।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विदेश जाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई पासपोर्ट की आवेदन फीस, री-इश्यू करवाना भी महंगा

हिमखबर डेस्क विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट बनवाने की फीस बढ़ा...

Teacher Eligibility Test: हिमाचल में शिक्षकों को 31 अगस्त से पहले पास करना होगा TET

हिमखबर डेस्क हिमाचल सरकार ने इन सर्विस टीचर्स के लिए शिक्षक...

टांडा मेडिकल कॉलेज का पानी पीने लायक नहीं

हिमखबर डेस्क डाक्टर राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान चिकित्सा महाविद्यालय टांडा...