जल्द डिवेलप होगा विश्व विख्यात शक्तिपीठ श्री नैना देवी मंदिर – एडीसी

--Advertisement--

बिलासपुर – सुभाष चंदेल

जल्द ही विश्व विख्यात शक्तिपीठ श्री नयना देवी मंदिर को डिवेल्प किया जाएगा। इसके लिए एक मास्टर प्लान तैयार होगा। कंसलटेंसी के लिए मंदिर न्यास प्रबंधन की ओर से टेंडर किया जाएगा। कंसलटेंट पूरा सर्वे करने के बाद मास्टर प्लान तैयार करेगा जिसके आधार पर अगली कार्ययोजना को अंतिम रूप दिया जाएगा।

एंट्री गेट भव्य बनेगा और सीढिय़ों से मुख्य मंदिर तक का सौंदर्यीकरण किया जाएगा। खास बात यह है कि मंदिर न्यास प्रबंधन द्वारा इस नए प्रोजेक्ट पर 10 से 15 करोड़ रूपए की अनुमानित राशि खर्च करने का प्रावधान है। श्रद्धालुओं को जरूरी एवं आसान सुविधाएं उपलब्ध करवाने के मकसद से मंदिर न्यास द्वारा यह अहम निर्णय लिया गया है।

मंदिर न्यास आयुक्त एवं एडीसी बिलासपुर डा. निधि पटेल ने बताया कि मां नयना के दर्शन की आसान सुविधा के साथ ही लंगर व्यवस्था को मॉडल एवं सुदृढ़ बनाया जाएगा।

मंदिर परिसर में लाईट एंड साउंड की व्यवस्था उपलब्ध होगी तो वहीं सीढिय़ों से लेकर मुख्य मंदिर तक की तमाम व्यवस्थाएं सुदृढ़ की जाएंगी।

इसके साथ ही कपाली कुंड का जीर्णोद्धार करने के साथ ही इसे सुंदर एवं आकर्षक बनाया जाएगा ताकि मंदिर दर्शन के बाद श्रद्धालु कपाली कुंड पहुंचकर समय बीता सकें।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कांगड़ा एयरपोर्ट: एयरोसिटी प्रभावितों को कितना मिलेगा मुआवजा? CM के समक्ष पहुंचा मामला

हिमखबर डेस्क  कांगड़ा जिला में गगल एयरपोर्ट के समीप प्रस्तावित...

लोकतंत्र की अनूठी मिसाल, सर्वसम्मति से निर्विरोध चुनी गई एक और पंचायत

हिमखबर डेस्क  जिला सिरमौर में पंचायत चुनावों को लेकर भाईचारे...

हिमाचल में भाजपा ने उतारे जिला परिषद प्रत्याशी, किस वार्ड से किसे उतारा मैदान में? पूरी सूची

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश द्वारा पंचायतीराज संस्थाओं एवं स्थानीय शहरी...