जेनेरेटर सुविधा न होने से बिजली कट लगते ही मिनी सचिवालय ज्वाली में कामकाज ठप

--Advertisement--

ज्वाली – अनिल छांगू

जिला कांगड़ा के एकमात्र मंत्री चंद्र कुमार के विधानसभा क्षेत्र ज्वाली में निर्मित तीन मंजिला मिनी सचिवालय ज्वाली में जेनेरेटर की सुविधा नहीं है, जिस कारण बिजली कट लगते ही मिनी सचिवालय में कामकाज ठप होकर रह जाता है।

मिनी सचिवालय ज्वाली के बाहर करीबन 15 साल पहले जेनेरेटर लगाया गया था लेकिन आजतक इसको कनेक्शन नहीं दिया गया, न ही इसकी सुरक्षा के लिए शेड बनाया गया है जिस कारण लाखों का जेनेरेटर कबाड़ हो रहा है।

मिनी सचिवालय ज्वाली में एसडीएम कार्यालय, लाइसेंस ब्रांच, चुनाव कानूनगो कार्यालय, तहसीलदार व नायब तहसीलदार कार्यालय, उपमंडलीय आयुर्वेदिक अधिकारी कार्यालय, रोजगार कार्यालय, तहसील कल्याण अधिकारी कार्यालय, अग्निशमन विभाग का कार्यालय, डीएसपी कार्यालय व ट्रेजरी कार्यालय है लेकिन बिजली गुल होते ही सभी कार्यालयों में कामकाज ठप हो जाता है।

बुधवार को भी बिजली का कट लगने के कारण मिनी सचिवालय जवाली के कार्यालयों में कामकाज ठप हो गया तथा कार्यालयों में कार्य करवाने हेतु आने वाले लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। बिजली बंद होने के कारण मिनी सचिवालय में अंधेरा पसरा रहा। कामकाज करवाने आए लोगों में भारी रोष देखने को मिला।

अश्विनी शर्मा ने कहा कि मंत्री चंद्र कुमार के गृह क्षेत्र में ही ऐसा हाल है जबकि मंत्री विकास के दावे करते थक नहीं रहे हैं। उन्होंने कहा कि मिनी सचिवालय में कई एसडीएम आए और चले गए लेकिन किसी ने भी इस समस्या की तरफ ध्यान नहीं दिया।

अश्विनी शर्मा ने कहा कि मैं खुद मैकेनिक हूं तथा मुझे इस जेनेरेटर को चैक करने की अनुमति दी जाए ताकि पता चल सके कि यह ठीक है या नहीं। उन्होंने कहा कि अगर जेनेरेटर की सुविधा अतिशीघ्र न मिली तो मिनी सचिवालय ज्वाली के बाहर सरकार व प्रशासन के खिलाफ प्रदर्शन किया जाएगा।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विदेश जाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई पासपोर्ट की आवेदन फीस, री-इश्यू करवाना भी महंगा

हिमखबर डेस्क विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट बनवाने की फीस बढ़ा...

Teacher Eligibility Test: हिमाचल में शिक्षकों को 31 अगस्त से पहले पास करना होगा TET

हिमखबर डेस्क हिमाचल सरकार ने इन सर्विस टीचर्स के लिए शिक्षक...

टांडा मेडिकल कॉलेज का पानी पीने लायक नहीं

हिमखबर डेस्क डाक्टर राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान चिकित्सा महाविद्यालय टांडा...