ज्वाली: सांप के डसने से 22 वर्षीय युवक की मौत

--Advertisement--

Image

ज्वाली, माधवी पंडित

ज्वाली उपमंडल के अधीन समकेहड़ पंचायत में सांप के डसने से 22 वर्षीय युवक की मौत हो गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार साहिल कुमार (22) पुत्र सरूप लाल निवासी समकेहड़ गुरुवार को अपने घर में सोया हुआ था कि इसी दौरान उसको सांप ने काट लिया।

साहिल के परिजन उसको सिविल अस्पताल जवाली में ले गए, लेकिन डॉक्टर ने उसकी तबीयत को देखते हुए उसे टांडा के लिए रैफर कर दिया। परिजन उसे पठानकोट के निजी अस्पताल ले गए। बीती रात युवक की मौत हो गई।

समकेहड़ पंचायत के पूर्व प्रधान कर्ण सिंह मोनू ने प्रशासन से गुहार लगाई है कि पीड़ित परिवार की आर्थिक सहायता की जाए। डीएसपी जवाली सिद्धार्थ शर्मा ने कहा कि पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है तथा शव का पोस्टमार्टम करवा कर शव परिजनों को सौप दिया है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कुल्लू में 200 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, चार लोगों की मौत; हादसे से मचा हड़कंप

हिमाचल प्रदेश के कुल्लू में बड़ा सड़क हादसा हुआ।...

मुख्यमंत्री सुक्खू का पेंशनर्स के लिए बड़ा एलान, 15 से 30% एरियर का भुगतान होगा; कर्मचारियों की भी सुधरेगी दिवाली

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने पेंशनर्स के संशोधित वेतनमान...