ज्वाली: नढोली पंचायत में जांच से पहले चोरी का मामला,तोड़े सीसीटीवी

--Advertisement--

Image

फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंची, जुटाए साक्ष्य।

कोटला – व्युरो

विस ज्वाली के अधीन ग्राम पंचायत नढोली में जांच की पहली रात में ही चोरी होने का सनसनीखेज मामला प्रकाश में आया है।

ग्राम पंचायत नढोली के उपप्रधान व वार्ड सदस्यों द्वारा पंचायत प्रधान बीना देवी के खिलाफ विकासकार्यों में रूकावट डालने की शिकायत की गई थी, तो वहीं पंचायत प्रधान द्वारा पंचायत सचिव के खिलाफ मनमर्जी से कार्य करवाने की शिकायत की गई थी।

लगातार मिल रही इन शिकायतों को लेकर विकास खंड अधिकारी नगरोटा सूरियां विनय चौहान ने 28 दिसंबर बुधवार को इंक्वायरी रखी थी जिसके लिए सचिव सहित पंचायत प्रतिनिधियों को पंचायत में बुलाया गया था।

बुधवार को बीडीओ के पहुंचने से पहले ही 27 दिसंबर की रात को पंचायत में चोरी हो गई। पंचायत में लगे हुए सीसी कैमरों के कनेक्शनों को खोलकर चोरी की गई है ताकि चोरी की वारदात कैमरे में रिकॉर्ड न हो पाए।

पंचायत में लगी एलईडी को चोरी करके ले गए हैं जबकि पंचायत की अलमारी को भी खुला पाया गया है। इंक्वायरी करने मौका पर पहुंचे बीडीओ विनय चौहान को पंचायत प्रतिनिधियों ने खूब खरीखोटी सुनाई।

इसकी सूचना पुलिस को दी गई तथा पुलिस मौका पर पहुंची व फोरेंसिक टीम को जांच के लिए बुलाया गया। फोरेंसिक टीम ने मौके पर पहुंचकर साक्ष्य जुटाए हैं।

बीडीओ विनय चौहान के बोल

इस बारे में बीडीओ नगरोटा सूरियां विनय चौहान ने कहा कि पंचायत से मिली शिकायतों के बाद 28 दिसंबर को इंक्वायरी रखी थी लेकिन जैसे ही पंचायत में पहुंचे तो पंचायत में चोरी होने का पता चला।

एसपी अशोक रत्न के बोल

इस बारे में एसपी नूरपुर अशोक रत्न ने कहा कि शिकायत मिलने पर पुलिस ने मौका पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है। फोरेंसिक टीम को भी बुलाया गया था जोकि साक्ष्य जुटाकर ले गई है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

वादों की बौछार पर पूर्व समिति सदस्य सुभाष राणा ने लोगों से की खास अपील

शाहपुर - नितिश पठानियां पंचायत चुनावों की आहट के साथ...

फुटबॉल में चमका शाहपुर का सितारा, तरनदीप जिला टीम में शामिल

शाहपुर - नितिश पठानियां शाहपुर स्थित Our Own English School...

अस्पतालों की खराब लिफ्टों को लेकर सरकार को फटकार, 30 जून तक मांगी स्टेटस रिपोर्ट

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट ने सरकारी अस्पतालों में खराब...