ज्वाली: खब्बल गो सेंक्चुरी की तूड़ी शेड के अंदर मृत मिली गउएं, कई बुरी तरह जख्मी, बेसहारा मवेशियों की बेकद्री पर लोगों में रोष

--Advertisement--

तूड़ी शेड के अंदर मृत मिली गउएं, कई बुरी तरह जख्मी, बेसहारा मवेशियों की बेकद्री पर लोगों में रोष

ज्वाली – व्यूरो रिपोर्ट

हिमाचल प्रदेश की कांग्रेस सरकार भले ही खुद को किसानों व बेसहारा पशुओं की हितैषी करार दे रही है लेकिन हकीकत में सरकार के दावे फेल हो रहे हैं।

इसका अंदाजा विधानसभा क्षेत्र ज्वाली के अधीन तीन करोड़ की लागत से निर्मित गौ सेंक्चुरी ख़बल की दशा को देखकर ही लग जा रहा है।

हिमाचल प्रदेश सरकार में कृषि एवं पशुपालन मंत्री चंद्र कुमार अपने विधानसभा क्षेत्र ज्वाली के अधीन गौ सेंक्चुरी ख़बल को सुचारू करवाने में नाकाम साबित हो रहे हैं।

गौ सेंक्चुरी ख़बल का कार्य पूरा हो चुका है तथा इसका लोकार्पण वर्ष 2022 में तत्कालीन मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर द्वारा किया जा चुका है लेकिन कांग्रेस सरकार अभी तक इसको चालू नहीं कर पाई है।

गौ सेंक्चुरी ख़बल का मुख्य गेट हवा से उड़ कर नीचे गिरा हुआ है तथा इसका मुख्य गेट हमेशा खुला रहता है। आसपास के लोग अपनी फसलों को बचाने के लिए बेसहारा पशुओं को गौ सेंक्चुरी ख़बल के अंदर लेकर आते हैं और तूड़ी रखने वाले शेड के अंदर छोड़ कर गेट को बन्द कर देते हैं जिससे भूख, प्यास से तड़प कर गउएं अंदर मर रही हैं।

बेसहारा पशुओं के मरने से जगह.जगह हड्डियां पड़ी हुई हैं। मरी हुई गउओं का चमड़ा भी सूख चुका है। तूड़ी वाले शेड के अंदर गोवर ही गोवर भरा हुआ है। इसकी काफी शिकायतें आ रही थीं।

निरीक्षण करने पर इसके अंदर पांच गउएं मरी हुई पाई गईं जिनका चमड़ा सूख चुका था। हड्डियां बिखरी पड़ी थीं तथा कई पशु बुरी तरह से घायल थे। बुद्धिजीवियों ने कहा कि करोड़ों की लागत से निर्मित गौ सेंक्चुरी बेसहारा मवेशियों के लिए बूचडख़ाना बन कर रह गई है।

एसडीएम ज्वाली के बोल

एसडीएम ज्वाली महेंद्र प्रताप सिंह ने कहा कि गौ सेंक्चुरी हार का कार्य पूरा होने के बाद इसको पशुपालन विभाग के हवाले कर दिया है।

पशुपालन विभाग सहायक निदेशक के बोल

इस बाबत पशुपालन विभाग के सहायक निदेशक संजीव कुमार ने कहा कि पशुपालन विभाग ने इसे अपने अधीन ले लिया है लेकिन अभी तक इसका संचालन नहीं हुआ है। जल्द ही इसके संचालन का जिम्मा होगा।

पशुपालन मंत्री चंद्र कुमार के बोल

इस बारे में पशुपालन मंत्री चंद्र कुमार ने कहा कि जल्द ही गौ सेंक्चुरी ख़बल का संचालन होगा। विभाग को निर्देश दिए गए हैं। जल्द संचालन आरंभ हो जाएगा।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

लोक गायक इंद्रजीत की एक पहल ने बदला ट्रेंड, मोनाल की जगह कृत्रिम ‘कलगी’ बनी लोगों की पहली पसंद

हिमखबर डेस्क ‘हिमाचली टोपी’ जिसे पहाड़ी टोपी भी कहा जाता है,...

स्कूल के समीप रंगड़ों ने मां समेत दो बच्चों पर किया हमला, अस्पताल में भर्ती

हिमखबर डेस्क जनपद के जोगिंद्रनगर उपमंडल के द्राहल क्षेत्र में...