जेवर व नगदी पर हाथ साफ़ करने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार

--Advertisement--

कुल्लू, 06 अप्रैल – अजय सूर्या

जिला पुलिस ने चोरी की वारदात को अंजाम देने वाले तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। जानकारी के अनुसार घटना 25 फरवरी की बताई जा रही है जब पतलीकूहल पुलिस थाना में सुषमा देवी नाम की महिला ने शिकायत दर्ज करवाई थी कि 25 फरवरी को घर से सोने चांदी के जेवरात चोरी हो गए है।

जिसमें जेवर की क़ीमत लगभग 2 लाख व 20 हजार की नगदी पर चोरों ने हाथ साफ किया है। चोरी का मामला दर्ज होने के बाद ही तुरंत पुलिस ने उनकी तलाश शुरू कर दी थी।

आरोपियों की पहचान पन्ना लाल पुत्र मुन्ना लाल जिला कुल्लू, मोहम्मद हुसैन पुत्र मसुद खान तहसील वसोलू जिला कठुआ जम्मू कश्मीर व मोहम्मद शरीफ पुत्र गलजार निवासी कोटी चंडी धार जिला कठुआ जम्मू कश्मीर के रूप में हुई है।

एसपी कुल्लू साक्षी वर्मा ने पुष्टि करते हुए बताया कि तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर जेवरात बरामद कर लिए गए हैं।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हिमाचल ने खोया अपना वीर सपूत, नहीं रहे पूर्व थल सेनाध्यक्ष जनरल वी. एन. शर्मा

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश और पूरे देश के लिए शुक्रवार...

हिमाचल पुलिस बैंड की सिंगर कॉस्टेबल अस्पताल में भर्ती, रोते हुए सुनाया दर्द

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश में पुलिस विभाग में घमासान मच...