जेल वार्डर की अंतिम उत्तर कुंजी जारी

--Advertisement--

धर्मशाला, 6 अगस्त – हिमखबर डेस्क                                                                    

कारागार एवं सुधारात्मक सेवाएं विभाग हिमाचल प्रदेश द्वारा प्रदेश में जेल वार्डर भर्ती के लिए करवाई गई लिखित परीक्षा की अंतिम उत्तर कुंजी जारी कर दी गई है।

अधीक्षक कारागार, लाला लाजपत राय जिला एवं मुक्त सुधार गृह धर्मशाला विकास भटनागर ने बताया कि अभ्यर्थी अंतिम उत्तर कुंजी को विभाग की वेबसाइट admis.nic.in/hpprisons/ से डाउनलोड कर सकते हैं। उ

न्होंने बताया कि कारागार एवं सुधारात्मक सेवाएं विभाग में जेल वार्डर (महिला व पुरुष) के 91 पदों को भरने के लिए 28 जुलाई को लिखित परीक्षा आयोजित की गई थी। उसके बाद विभाग द्वारा प्रोविजनल उत्तर कुंजी अपलोड की गई थी।

बकौल अधीक्षक कारागार, प्रोविजनल उत्तर कुंजी के संदर्भ में प्राप्त आपत्तियों के बाद अब अंतिम उत्तर कुंजी विभाग की वेबसाइट पर डाल दी गई है।

अभ्यर्थी अंतिम उत्तर कुंजी को डाउनलोड कर सकते हैं। अंतिम उत्तर कुंजी के बाद उत्तर कुंजी को लेकर कोई भी आपत्ति/अनुरोध स्वीकार नहीं किया जाएगा।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हिमाचल में कितने लोग नहीं जानते पढ़ना-लिखना? सामने आए निरक्षरता के आंकड़े

हिमाचल प्रदेश में निरक्षर लोगों की संख्या को लेकर...

हिमाचल के गोल्ड मेडलिस्ट निषाद कुमार पर गर्व, मुख्यमंत्री सुक्खू ने दी बधाई

हिमाचल के गोल्ड मेडलिस्ट निषाद कुमार को मुख्यमंत्री ने...

हिमाचल: नौहराधार CHC की छत से गिरा प्लास्टर, ड्यूटी पर तैनात कर्मचारी घायल

नौहराधार सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में नाइट ड्यूटी के दौरान...