जेल में शूटआउट से मचा हड़कंप, गैंगस्टर समेत 3 की हत्या

--Advertisement--

Image

व्यूरो रिपोर्ट

उत्तर प्रदेश के चित्रकूट में उस समय हड़कंप मच गया, जब यहां जेल के अंदर ताबड़तोड़ फायरिंग होने की सूचना आई। पता चला कि चित्रकूट जिला जेल के हाई सिक्योरटी बैरंक में गोलियां चली हैं।

इस गोलीकांड में तीन लोगों के मौत की खबर सामने आ रही है। मौके पर जिले के तमाम आलाधिकारी पहुंच गए हैं और जांच चल रही है। उधर जेल में शूटआउट की खबर से लखनऊ तक हड़कंप मच गया है।

पुलिस से मिली जानकरी के अनुसार जेल में निरुद्ध अंशुल दीक्षित नामक बंदी को कहीं से कट्टा मिल गया। इसके बाद उसने यहां बंद मेराजुद्दीन और मुकीम उर्फ काला पर गोली चला दी। हमले में दोनों की मौत हो गई।

मुकीम काला पश्चिम यूपी का बड़ा बदमाश बताया जा रहा है। वहीं कार्रवाई में अंशुल दीक्षित को पुलिस ने मार गिराया है। घटना की सूचना के बाद प्रशासन और पुलिस में हड़कंप मचा हुआ है। डीएम और एसपी मौके पर मौजूद हुऐ।

पता चला है कि मारा गया मेराजुद्दीन बांदा जेल में बंद माफिया मुख़्तार अंसारी का करीबी था। मार्च 2021 में वाराणसी जेल से चित्रकूट जेल उसका ट्रांसफर हुआ था। मुकीम काला 7 मई 2021 को चित्रकूट जेल आया था। वहीं अंशू दीक्षित दिसंबर 2019 से चित्रकूट जेल में था। वारदाता आज सुबह 10 बजे की है।

 

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का द्रोणाचार्य स्नातकोत्तर महाविद्यालय रैत में आयोजन

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का द्रोणाचार्य स्नातकोत्तर महाविद्यालय रैत में...

डील का असर: होर्मुज लांघने वाले जहाजों को 60 दिन टैक्स माफ, ईरान उठाएगा खर्च

हिमखबर डेस्क ईरान के सर्वोच्च राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद (एसएनएसई) ने...

NEET अभ्यर्थियों को HRTC में मुफ्त यात्रा, 20 से 22 जून तक नहीं लगेगा किराया

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश में नीट परीक्षा के अभ्यर्थियों को...

न पार्किंग की व्यवस्था, न श्रद्धालुओं के चलने का रास्ता… हिमाचल के चामुंडा धाम में चरमराई व्यवस्था

हिमखबर डेस्क प्रसिद्ध श्री चामुंडा नंदिकेश्वर धाम मंदिर में इन...