जेएनवी पपरोला में कक्षा 6 में प्रवेश की तारीख बढ़ी

--Advertisement--

Image

अब 8 फरवरी तक कर सकते हैं आवेदन

आशुतोष – बैजनाथ

नवोदय विद्यालय समिति (एनवीएस) ने कक्षा 6 में प्रवेश के लिए ऑनलाइन पंजीकरण प्रक्रिया को 8 फरवरी तक बढ़ा दिया है।

जवाहर नवोदय विद्यालय (जेएनवी) पपरोला की प्रधानाचार्य रेणु शर्मा ने बताया कि विद्यालय में सत्र 2023-24 के लिए छठी कक्षा में प्रवेश के लिए ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि 8 फरवरी तक बढ़ा दी गई है। बता दें, पहले ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि 31 जनवरी थी, जिसे अब आगे बढ़ाया गया है।

रेणु शर्मा ने कहा कि इच्छुक अभ्यर्थी अथवा उनके अभिभावक आवेदन करने तथा अधिक जानकारी के लिए नवोदय विद्यालय समिति की वेबसाइट नवोदय डॉट जीओवी डॉट आईएन पर लॉग इन कर सकते हैं।

इसके अलावा जानकारी के लिए जवाहर नवोदय विद्यालय पपरोला के हेल्पलाइन मोबाइल नंबर 9876092212 तथा 9468429951 पर भी संपर्क किया जा सकता है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हिमाचल में टाइगर…पांवटा साहिब के खारा जंगल में चहलकदमी, CCTV कैमरा में कैद

हिमखबर डेस्क पांवटा साहिब के खारा वन क्षेत्र में वन...

मृतकों के खातों से निकलती रही पेंशन, चंबा में सब-पोस्टमास्टर के घर CBI की रेड

चम्बा - भूषण गुरुंग मृतकों के नाम पर सरकारी पेंशन...

धर्मशाला से सुधांशू त्रिवेदी का बड़ा हमला, विपक्ष में बैठने के लायक भी नहीं कांग्रेस की स्थिति

हिमखबर डेस्क भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता और सांसद...

कांगड़ा में आपदा प्रबंधन तंत्र की बड़ी परीक्षा, 14 उपमंडलों में हुई मेगा मॉक ड्रिल

राज्य स्तरीय मेगा माॅक एक्सरसाइज का सफल आयोजन, उपायुक्त...