जिले में 1 अगस्त से 3 अगस्त तक आयोजित होगी ग्राम सभाएं, कोविड-19 के नियमों की अनुपालना बनानी होगी सुनिश्चित-उपायुक्त

--Advertisement--

Image

चंबा 28 जुलाई, भूषण गुरूंग

उपायुक्त चंबा डीसी राणा ने आज यहां जानकारी देते हुए बताया कि जिले की समस्त ग्राम पंचायतों में 1 अगस्त से 3 अगस्त तक ग्राम सभा का आयोजन किया जाएगा ।

इस दौरान सरकार द्वारा कार्यान्वित की जा रही विभिन्न योजनाओं के कार्यान्वयन और विभिन्न विभागीय मदों के अनुमोदन के लिए सभी विकास खंडों के तहत ग्राम पंचायतों में ग्राम सभा बैठक के आयोजन को लेकर समय सारणी निर्धारित की गई है ।

उन्होंने यह भी बताया कि ग्राम सभा बैठक में इस बार क्षय रोग उन्मूलन को लेकर 1 अगस्त से 31 अगस्त तक आयोजित होने वाले अभियान के व्यापक प्रचार-प्रसार को भी एजेंडे में शामिल किया गया है ।

बैठक में विभिन्न योजनाओं के तहत लाभार्थियों के चयन, गत बैठक की कार्यवाही की पुष्टि ,आय-व्यय का अनुमोदन ,जांच ,निरीक्षण व अंकेक्षण रिपोर्ट के आधार पर वसूली योग्य राशि बारे चर्चा भी की जाएगी।

ग्राम सभा के दौरान लोगों को सरकार व जिला प्रशासन द्वारा जारी कोविड-19 के दिशा निर्देशों की पालना भी सुनिश्चित बनाना होगा ।

उन्होंने बताया कि सभी खंड विकास अधिकारियों को निर्धारित समय सारणी के अनुसार पंचायतों में ग्राम सभा बैठक का आयोजन कर स्थानीय प्रधान एवं पंचायत सचिव से बैठक में कार्यसूची के बारे में समन्वय स्थापित करने और एजेंडा कार्यवाही की सूचना उपलब्ध करवाने के निर्देश भी दिए गए हैं ।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हिमाचल में एसएसए का कारनामा: मीडियम इंग्लिश और हिंदी में छपवाकर स्कूल भेज दिए प्रश्न पत्र

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश के सरकारी स्कूलों में चार जुलाई...

सेना के 10 जांबाजों ने 2 बाइक्स पर 9 मिनट में पार की 9 KM अटल टनल, बना डाला वर्ल्ड रिकॉर्ड!

हिमखबर डेस्क भारतीय सेना के जांबाजों ने अपने अदम्य साहस,...

1.09 किलो चरस छिपाकर ले जा रहे 2 युवक गिरफ्तार

हिमखबर डेस्क बिलासपुर पुलिस की स्पैशल डिटैक्शन टीम ने 2...

अमेरिका के मोटल में लगी भीषण आग, भारतीय दम्पति और बेटी की मौत

हिमखबर डेस्क अमेरिका के Ohio राज्य में एक मोटल में...