जिला रोजगार कार्यालय चम्बा द्वारा 19 से 21 दिसंबर तक आयोजित होंगे परिसर साक्षात्कार 

--Advertisement--

जिला रोजगार कार्यालय चम्बा द्वारा 19 से 21 दिसंबर तक आयोजित होंगे परिसर साक्षात्कार 

चम्बा – भूषण गुरूंग 

जिला रोजगार अधिकारी अरविंद सिंह चौहान ने बताया कि जिला रोजगार कार्यालय बालू चंबा द्वारा कैंपस इंटरव्यू का आयोजन किया जा रहा है। जिसमें एस आई एस इंडिया लिमिटेड बिलासपुर की निजी कंपनी द्वारा सिक्योरिटी गार्ड के 100 पदों को हिमाचल और चडीगढ़ में भरा जाएगा।

जिला रोजगार अधिकारी ने बताया कि निर्धारित शैड्यूल के अनुसार 19 दिसंबर को उप रोजगार कार्यालय चुवाडी, 20 दिसंबर को पंचायत घर बनीखेत व 21 दिसंबर को उप रोजगार कार्यालय तीसा के परिसर में साक्षात्कार आयोजित किए जाएंगे।

आवेदकों की न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता 10वीं, 12वीं अथवा स्नातक तथा आयु सीमा 19 से 40 वर्ष निर्धारित की गई है तथा अभ्यर्थी की ऊंचाई 5 फीट 6 इंच या इससे अधिक तथा न्यूनतम वजन 55 से 95 किलोग्राम तक होना चाहिए।

उन्होंने बताया चयनित युवाओं को एक माह के प्रशिक्षण के पश्चात् 15 से 17 हजार रुपए वेतन दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि इच्छुक उम्मीदवार विभाग की वेबसाइट www.eemis.hp.nic.in पर पंजीकरण करना सुनिश्चित बनाए

साक्षात्कार के लिए शैक्षिणक योग्यता के मूल प्रमाण पत्र, पासपोर्ट साइज फोटो, रोजगार कार्यालय का प्रमाण पत्र, आधार कार्ड, बायोडाटा आदि दस्तावेज लेकर निर्धारित तिथि व स्थानों पर सुबह 10:30 बजे उपस्थित होना सुनिश्चित बनाएं।।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

IIM सिरमौर के छात्र की हॉस्टल में मौत, डिप्रेशन से जूझने की बात सामने आई

सिरमौर - नरेश कुमार राधे आईआईएम सिरमौर के धौलाकुआं कैंपस...

युवाओं के लिए सुनहरा मौका! 200 पदों पर भर्ती, इस दिन होगा इंटरव्यू

हिमखबर डेस्क एलआईसी ऑफ इंडिया, सोलन में बीमा सखी के...

अश्वनी चौधरी बने जिला कांग्रेस कमेटी कांगड़ा के सचिव, पार्टी ने सौंपी नई जिम्मेदारी

शाहपुर - कोहली कांग्रेस संगठन में शाहपुर क्षेत्र के वरिष्ठ...